फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   summoning pm as witness out of question says chacko

'बतौर गवाह पीएम को बुलाने का सवाल ही नहीं'

Wed, 07 Nov 2012 09:16 PM IST
त्रिशूर/एजेंसी
त्रिशूर/एजेंसी Updated Wed, 07 Nov 2012 09:16 PM IST
विज्ञापन
summoning pm as witness out of question says chacko

टूजी स्पेक्ट्रूम घोटाले की जांच कर रही संयुक्त संसदीय कमेटी (जेपीसी) के अध्यक्ष पीसी चाको ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पैनल के सामने बुलाने से साफ इनकार किया है और कहा है कि पहले ऐसी कोई मिसाल नहीं रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस सांसद ने कहा कि गवाह के रूप में प्रधानमंत्री को जेपीसी के सामने बुलाने का सवाल ही नहीं उठता है। पीएम को समिति के सामने बुलाने की कोई मिसाल नहीं है। भाजपा सांसदों के बृहस्पतिवार को होने वाली जेपीसी की बैठक में शामिल होने की रिपोर्ट पर चाको ने कहा कि उनका स्वागत है।
विज्ञापन


भाजपा सांसद समिति के सामने प्रधानमंत्री सिंह और वित्तमंत्री पी. चिदंबरम को गवाह के रूप में बुलाने की मांग को लेकर बैठक का बहिष्कार कर रहे थे। चाको ने कहा कि भाजपा सांसदों के बैठक में शामिल होने से साबित होता है कि उनके बहिष्कार का कोई औचित्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिदंबरम को बुलाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका फैसला आम राय के आधार पर लिया जाएगा। सीपीआई नेता गुरुदास दासगुप्ता के आरोपों कि अटार्नी जनरल को 11 अक्तूबर को समिति के सामने नहीं बुलाया गया था के सवाल पर जेपीसी प्रमुख ने कहा कि उस दिन वह देश से बाहर थे। अटार्नी जनरल जीई वाहनवती को समिति के सामने पेश होना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed