फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   summon issued against rahul gandhi

भिखारी कहने पर राहुल गांधी के खिलाफ समन

Tue, 03 Sep 2013 05:17 PM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Tue, 03 Sep 2013 05:17 PM IST
विज्ञापन
summon issued against rahul gandhi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ समन जारी किया गया है। उन पर यूपी और बिहार के लोगों के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ की जिला आदलत ने राहुल गांधी के खिलाफ दस्ती समन जारी किया है। ये समन खुद अदालत का कर्मचारी राहुल गांधी के निवास पर जाकर उन्हें सौंपेगा।

राहुल ने साल 2011 में उत्तर प्रदेश के फूलपूर में चुनावी सभा के दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार से बाहर काम करने जाने वालों के लिए टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कब तक दिल्ली और पंजाब जाकर मजदूरी करोगे, कब तक महाराष्ट्र जाकर भीख मांगोगे।
विज्ञापन


कांग्रेस उपाध्यक्ष की इस टिपण्णी को अपमानजनक बताते हुए उनके खिलाफ याचिक दायर की गई थी।

अब तक इस मामले में आठ बार तारीखें दी जा चुकी हैं लेकिन राहुल गांधी कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। इसलिए अदालत ने उनके खिलाफ दस्ती समन जारी किया है।

याचिका दाखिल करने वाले वकील अरविंद ठाकुर का कहना है कि राहुल ने यूपी और बिहार के लोगों को भिखारी बोलकर उनका अपमान किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed