फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sumitra Mahajan was anger in the Lok Sabha

बोलीं महाजन, 'मैं जाती हूं आप ही चलाएं सदन'

Tue, 17 Mar 2015 10:43 PM IST
Updated Tue, 17 Mar 2015 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sumitra Mahajan was anger in the Lok Sabha

लोकसभा में रोज-रोज हो रहे हंगामे से आहत और खफा स्पीकर सुमित्रा महाजन के सब्र का बांध मंगलवार को टूट गया। कई मुद्दों पर सदन में जारी हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच उन्होंने कहा, ‘आप लोग मेरी कुर्सी पर बैठ कर हंगामा करें, आप ही सदन चलाएं, मैं ही चली जाती हूं।’

विज्ञापन


स्पीकर ने प्रश्नकाल के दौरान लंबा प्रश्न पूछने वाले कई सदस्यों को संक्षिप्त में अपनी बात रखने की भी नसीहत दी। हालांकि, इसी दौरान जब एक सदस्य ने इस पर ऐतराज जताते कहा कि यही तो एक मौका होता है, तो पूरे सदन में जोरदार ठहाके लगे।
विज्ञापन


हंसी का फव्वारा तब भी छूटा जब स्पीकर ने हंगामा कर रहे कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खड़गे से कहा कि आपकी तो मैं रोज सुनती हैं आप कभी-कभी मेरी भी सुन लिया करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाजन ने कहा, मेरी कुर्सी पर बैठ कर करें हंगामा

Sumitra Mahajan was anger in the Lok Sabha

शून्यकाल के दौरान कांग्रेस ने जहां हरियाणा के हिसार में चर्च पर हमला मामले में सरकार को घेरा तो भाजपा सदस्य रमेश विधूड़ी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अनुपस्थिति पर सवाल खड़े किए।

उन्होंने कई बार कहा कि एक वरिष्ठ नेता की अनुपस्थिति पर देश चिंतित है। लोग जानना चाहते हैं कि वह नेता कहां हैं और क्या कर रहे हैं।

लोकसभा में चर्च पर हमला मामले, नन से बलात्कार मामले में प्रश्नकाल शुरू होने के दौरान सरकार बनाम विपक्ष और विपक्षी दलों के आपस में ही उलझ जाने से स्थिति नियंत्रित करना मुश्किल हो गया। स्पीकर एक पक्ष को शांत करतीं तो दूसरा पक्ष हंगामे पर उतारू हो जाता।

इस स्थिति से स्पीकर बेहद खफा हो गईं। उन्होंने कहा कि हंगामा करना है तो मैं ही चली जाती हूं। आप लोग मेरी कुर्सी पर बैठकर हंगामा कीजिए। अपनी मर्जी से जैसे सदन चलाना हो चलाइए। स्पीकर की इस तल्ख टिप्पणी के बाद हालात में कुछ बदलाव आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed