फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sukhbir badal attacks sonia gandhi on inflation

'पिज्जा खाने वाली सोनिया क्या जानें आटे दाल का भाव'

Sat, 03 Nov 2012 10:02 AM IST
गगरेट (ऊना)/ब्यूरो
गगरेट (ऊना)/ब्यूरो Updated Sat, 03 Nov 2012 10:02 AM IST
विज्ञापन
sukhbir badal attacks sonia gandhi on inflation

पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें आटे दाल के भाव मालूम नहीं हैं। पिज्जा खाने वाले आम लोगों के दर्द को क्या समझेंगे। खेत में अनाज कैसे पैदा होता है, इसका भी उन्हें कोई ज्ञान नहीं है। बादल शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश में गगरेट विधानसभा क्षेत्र के गोंदपुर बनेहड़ा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


बादल ने कहा कि जिस तरह पंजाब में कांग्रेस का सफाया हुआ उसी तरह हिमाचल में भी कांग्रेस को लोग सबक सिखाएं। गगरेट भाजपा उम्मीदवार सुशील कालिया के समर्थन में जनसभा के दौरान पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने महंगाई पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस की मुखिया सोनिया गांधी हिंदुस्तान के लोगों के दर्द को समझने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन


रसोई गैस पर बादल ने कहा कि गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी से आम रसोई में गैस चूल्हा चलाना दुश्वार हो गया है। परंतु हिमाचल की भाजपा सरकार ने इससे पार पाने के लिए इंडक्शन देने की योजना बनाई है। उन्होंने कहा कि अब राजाओं का समय लद चुका है, अब जनता का राज है। उन्होंने कहा कि जो हाल पंजाब में राजा अमरिंदर सिंह का हुआ था वहीं हाल हिमाचल की जनता राजा वीरभद्र सिंह का करने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed