{"_id":"cf068f66-e31c-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"sujata-singh-to-be-india-s-next-foreign-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजाता सिंह होंगी भारत की नई विदेश सचिव","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुजाता सिंह होंगी भारत की नई विदेश सचिव
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 02 Jul 2013 07:09 PM IST
विज्ञापन
जर्मनी में भारत की राजदूत सुजाता सिंह देश की अगली विदेश सचिव होंगी। उनकी नियुक्ति को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही नए विदेश सचिव को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लग गया है। वह वर्तमान विदेश सचिव रंजन मथाई की जगह लेंगी। मथाई 31 जुलाई को अपने पद से रिटायर हो रहे हैं।
1976 बैच की आईएफएस अधिकारी सुजाता सिंह (59) के साथ ही चीन में भारत के राजदूत एस जयशंकर भी विदेश सचिव पद की रेस में थे। हालांकि वह सिंह से एक साल जूनियर बैच के हैं।
विज्ञापन
पूर्व आईबी प्रमुख टीवी राजेश्वर की बेटी सुजाता विदेश सचिव पद को संभालने वाली तीसरी महिला आईएफएस अधिकारी होंगी।
इससे पहले चोकिला अय्यर और निरुपमा राव इस पद पर रह चुकी हैं। सुजाता के पति संजय सिंह इसी साल अप्रैल में सचिव (पूर्व) के पद से रिटायर हुए हैं।