फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Suit Boot ki Sarkar is definitely better than Suitcase says narendra modi

मोदी का जवाब- सूटकेस सरकार से अच्छी सूट-बूट की सरकार

Sat, 30 May 2015 03:17 PM IST
Updated Sat, 30 May 2015 03:17 PM IST
विज्ञापन
Suit Boot ki Sarkar is definitely better than Suitcase says narendra modi

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी केंद्र सरकार को लगातार 'सूट-बूट की सरकार' कहकर तंज कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके तंज के जवाब मे तंज किया है कि सूट-बूट की सरकार सूटकेस की सरकार से बेहतर है।

विज्ञापन


एएनआई को दिए इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सूट-बूट की सरकार कहा जाना निश्चित रूप से सूटकेस की सरकार कहे जाने से अधिक बढ़िया और स्वीकार्य है। प्रमुख विपक्षी कांग्रेस पर तंज करते हुए उन्होंने कहा कि साठ सालों तक शासन करने के बाद कांग्रेस को एकाएक गरीबों की याद आ गई है।
विज्ञापन


अपने एक वर्ष के कार्यकाल की तुलना यूपीए के कार्यकाल से करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक साल पहले सरकार में हर स्तर पर भयंकर भ्रष्टाचार था, जिसकी वजह से रोजाना घोटाले सामने आए। चंद लोगों के हाथ में देश का समूचा प्राकृतिक संसाधन बांट दिया गया। उसके विपरीत आज न भष्टाचार है और मेरी सरकार के खिलाफ घोटालों का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी ने गिनाईं सरकार की एक साल की उपलब्धियां

Suit Boot ki Sarkar is definitely better than Suitcase says narendra modi

मोदी ने कहा कि हमने साफ-सुथरी और सक्रिय सरकार दी है। बुरे दिनों की विदाई हो चुकी है, क्या ये देश के लिए अच्छे दिन नहीं हैं। एएनआई को द‌िए इंटरव्यू में मोदी ने कहा कि काला धन मुद्दे पर उनकी पार्टी प्रतिबद्घ है।

उन्होंने कहा कि काले धन का मसला वे जी-20 के सम्‍मेलन में उठा चुके हैं। पहली ही कैबिनेट मी‌टिंग में सरकार ने काले धन की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया। काले धन को लेकर कानून बनाया, जो बहुत ही कठोर है।

मोदी ने कहा कि टैक्स चोरी और विदेशों में काला धन की जमाखोरी रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। सरकार 'कैशलैस ट्रांजेक्‍शन' की दिशा में काम करने पर विचार कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पारदर्शी तरीके से कोयले के खदानों की नीलामी कराके सरकार ने लगभग 3.30 लाख करोड़ रुपए इकट्ठा कर लिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed