{"_id":"2c5cf50a-9cf6-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sudipto-gupta-family-wants-cbi-probe-and-left-calls-for-bandh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएफआई छात्र नेता की मौत पर कोलकाता बंद ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एसएफआई छात्र नेता की मौत पर कोलकाता बंद
कोलकाता/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Apr 2013 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलकाता में विश्व भारती विश्वविद्यालय के छात्र नेता सुदिप्तो गुप्ता की मौत का मामला शांत होता नहीं दिख रहा है। वाम मोर्चा और उनसे जुड़े छात्र संगठनों ने कोलकाता में 12 घंटे के बंद की घोषणा की है। इस बंद से ट्रांसपोर्ट और दुकानें प्रभावित नहीं होंगी।
विज्ञापन
कोलकाता के टॉलीगंज, ढाकुरिया और गरिया में 12 घंटों का बंद रखा गया है। वहीं वाम दलों के छात्र संगठनों ने पूरे प्रदेश में स्कूल और कॉलेजों के बंद करने की अपील की है।
विज्ञापन
माकपा की छात्र इकाई एसएफआई के 22 वर्षीय नेता सुदीप्तो गुप्ता की पुलिस हिरासत में मौत पर वाम मोर्चा ने पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना की है। साथ ही मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है। जबकि उसके परिजनों ने पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं राज्य मानवाधिकार आयोग ने सुदीप्तो की मौत का स्वत: संज्ञान लेते हुए कोलकाता पुलिस को इस संबंध में एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने को कहा है।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छात्र संघों के चुनाव न कराने के फैसले के खिलाफ हुए प्रदर्शन में सुदिप्तो गुप्ता भी शामिल थे। उनके दोस्तों का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने उनको जबरन बस में डाल दिया था, पुलिस हिरासत में मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
जबकि पुलिस का कहना है कि जब 30 से ज्यादा छात्रों को गिरफ्तार कर बस से ले जाया जा रहा था तभी सुदिप्तो सड़क किनारे लगे एक खंभे से टकरा गया। सिर में चोट लगने से उसकी मौत हुई है।