फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sudheendra kulkarni comparision with kasab in samna

सुधींद्र कुलकर्णी पर बरसी शिवसेना, कसाब से की तुलना

Tue, 13 Oct 2015 06:06 PM IST
Updated Tue, 13 Oct 2015 06:06 PM IST
विज्ञापन
sudheendra kulkarni comparision with kasab in samna

सुधींद्र कुलकर्णी पर शिवसेना के लोगों की तरफ से स्याही फेंके जाने के बाद अब शिवसेना के मुखपत्र सामना में सुधींद्र कुलकर्णी की तुलना आतंकवादी मोहम्मद अजमल आमिर कसाब से की गई है। इतना ही नहीं, इसमें सुधींद्र कुलकर्णी को कलमुंहा कहकर संबोधित किया गया है।

विज्ञापन


मुखपत्र में सभी शिवसैनिकों को देशभक्त कहा गया है। सामना में लिखा है कि शिवसैनिकों ने इस बात का स्पष्ट इशारा किया है कि जब तक सीमा पर हो रही गोलीबारी और हिंदुस्तान में आतंकवाद को पाकिस्तान नहीं रोकता है, तब तक पाकिस्तानियों का कोई भी कार्यक्रम नहीं होने देंगे, उसे उखाड़ फेंकेंगे।
विज्ञापन


सुधींद्र कुलकर्णी पर स्याही फेंकने के इस मामले में पुलिस ने 6 शिवसैनिकों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

क्या है मामला

sudheendra kulkarni comparision with kasab in samna

पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी के पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के संयोजक सुधींद्र कुलकर्णी के चेहरे पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने काली स्याही पोत दी थी। कल शाम को पुस्तक का विमोचन किया गया।

इस घटना की निंदा करते हुए कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि उद्धव अपने गुंडों को काबू में रखे। वहीं शिवसेना के संजय राउत ने कहा कि यह बहुत ही हल्की प्रतिक्रिया है। इस घटना की जानकारी के बाद भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने भी इस तरह के विरोध को गलत बताया।

कुलकर्णी फॉरेन पॉलिसी थिंक टैंक ऑब्जर्वर एंज रिसर्च फाउंडेशन के अध्यक्ष हैं। कुलकर्णी 2009 तक भारतीय जनता पार्टी के साथ भी रहे हैं। कुलकर्णी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी के भाषण भी लिखते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed