फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   suddenly increased consumption of lpg in politicians homes

अचानक कैसे बढ़ गई नेताओं के यहां रसोई गैस की खपत

Mon, 29 Jul 2013 12:03 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2013 12:03 AM IST
विज्ञापन
suddenly increased consumption of lpg in politicians homes

अब इसे आम चुनाव की तैयारी का हिस्सा कहे या मंत्रियों की दरियादिली, प्रत्येक रसोई गैस कनेक्शन पर नौ रियायती सिलेंडर देने की सीमा तय होने के बावजूद इनके यहां एलपीजी की खपत कम नहीं हो रही है।

विज्ञापन


चाय-नाश्ते के प्रबंध में जुटे इनके रसोईए सब्सिडाइज और गैर सब्सिडाइज एलपीजी का भेद मिटाकर घरेलू गैस का भरपूर इस्तेमाल कर रहे हैं।

चुनाव की गहमागहमी के कारण इस वर्ष नेताओं के यहां घरेलू ईंधन की खपत पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा होने की संभावना है।

इंडियन ऑयल के ट्रांसपेरेंसी पोर्टल के मुताबिक पिछले वित्त वर्ष में जिन मंत्रियों के यहां साल भर में दो दर्जन या इससे अधिक रसोई गैस खपत हुई है। उनके यहां पिछले चार महीनों में ही नौ से अधिक सिलेंडर जा चुके हैं।
विज्ञापन


कुछ तो ऐसे हैं जिनके यहां पिछले साल की तुलना में अधिक तेजी से रसोई गैस की खपत हो रही है।

इनमें परनीत कौर, शाहनवाज हुसैन, विजय बहुगुणा, मायावती, मुलायम सिंह यादव, आरपीएन सिंह और दिग्विजय सिंह जैसे नाम शामिल हैं।

हालांकि तेल कंपनियों ने सभी नेताओं के यहां से मल्टीपल रसोई गैस कनेक्शन हटा दिया है। लेकिन अब एक ही कनेक्शन पर उनके यहां अधिक से अधिक संख्या में रसोई गैस पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं के यहां आतिथ्य सत्कार में जुटे रसोईए कहते हैं कि आने वाले दिनों में रसोई गैस की खपत और भी बढ़ेगी। दरअसल चुनावी तैयारी में लोगों के आने-जाने का सिलसिला भी बढ़ रहा है।

इस कारण चाय-नाश्ते का प्रबंध भी काफी बड़ी मात्रा में करना पड़ रहा है। ऐसे में रसोई गैस की खपत बढ़ना लाजिमी है। खास बात यह है कि अब ज्यादातर मंत्रियों के घर में पाइप लाइन गैस कनेक्शन की सुविधा उपलब्ध है।


इसके बावजूद उनके यहां खपत होने वाली घरेलू गैस सिलेंडरों की संख्या सालाना 20 से ज्यादा है। यानी डीलर उन्हें 15 दिन से भी कम समय में रीफिल सिलेंडर उपलब्ध करा रहे हैं।

उपभोक्ता----2012-13----2013-14 (अप्रैल 2013 से अब तक)           
शाहनवाज हुसैन----53----16
विजय बहुगुणा----38----14
परनीत कौर----69----11
मायावती----20----11
आरपीएन सिंह----38----11
दिग्विजय सिंह----21----9
मुलायम सिंह यादव----40----7
मोंटेक सिंह आहलूवालिया----28----9
वीरप्पा मोइली----26----6
अंबिका सोनी----19----6
राहुल गांधी----19----5

(एलपीजी सिलेंडरों की संख्या)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed