फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   success story of salma sultana

फलसफा ये कि कांटों की राह ही जीवन का नाम है

Tue, 15 Dec 2015 09:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 15 Dec 2015 09:01 PM IST
विज्ञापन
success story of salma sultana

ये जीवन कांटों की राह का ही नाम है। यह बात मेरठ के रसूलपुर धौलड़ी की रहने वाली सलमा सुलताना पर सटीक बैठती है। पिता सलमा को डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन सलमा अपने भीतर की कला को बाहर लाना चाहती थीं।

विज्ञापन


महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और भेदभाव को सलमा ने बड़े करीब से देखा। रोज ऐसे वाकयों से सामना होता जहां बेटों को बेटियों से ऊपर ही रखा जाता।

सबसे पहले सलमा ने गली की गरीब बच्चियों को पढ़ने के प्रेरित किया। इन बच्चियों के लिए अपने रुपयों से पढ़ने की साम्रगी उपलब्ध कराई। पिता से मिलने वाला जेब खर्च भी सलमा गरीब बच्चों की खुशियों पर लुटा दिया करती थीं।
विज्ञापन


आठवीं पास करने के बाद पढ़ने के लिए सलमा शहर आईं और वो बच्चियां गांव में ही छूट गईं जो सलमा के सहारे थीं। यहां सलमा ने इन बच्चियों के दर्द की कहानियों को पन्नों पर उतारा। यह कहानियां अखबार में छपने लगीं। लेकिन यहां फिर सलमा की जिंदगी में एक मोड़ आया। 18 साल की उम्र में शादी के बाद उनकी जिंदगी जेल के कैदी की तरह हो गई। खुले विचारों की सलमा को ससुराल के अत्याचार झेलने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद पंछी की तरह उड़ने वाली सलमा ससुराल की चार दीवारी में कैद रहकर बीमार हो गईं और अस्पताल में भर्ती हो गईं। वापस मायके आईं। पिता गुजर चुके थे। कलम उठाई और फिर लिखना शुरू किया। सबसे पहले 'भूल का अहसास' नाम की जो कहानी लिखी उसे कई पुरस्कार मिले।

2008 में उनकी कहानियां आकाशवाणी पर प्रसारित होने लगीं। सलमा ने दूरदर्शन पर लाइव शो दिए। 2010 में उनकी कहानियों की किताब प्रकाशित हूई। समाज में होने वाले महिला अत्याचारों की हकीकत उनकी कहानियों में दिखती हैं।


उनकी कहानियां समाज को बदलने के लिए मजबूर करती हैं। लिखने के साथ-साथ सलमा मोहल्ले के गरीब बच्चों को पढ़ाने में खुशी मिलती है। सलमा समाज में जाकर लोगों को बेटियों का सम्मान करने और भ्रूण हत्या को रोकने की अपील करती हैं। सलमा गरीब और बेसहारा बच्चों के लिए एक आश्रम खोलना चाहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed