फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   subsidised lpg cylinders should be raised from 9 to 12: rahul

राहुल बोले, प्रधानमंत्री जी 12 सिलेंडर चाहिए

Fri, 17 Jan 2014 06:27 PM IST
Updated Fri, 17 Jan 2014 06:27 PM IST
विज्ञापन
subsidised lpg cylinders should be raised from 9 to 12: rahul

कांग्रेस कमेटी की बैठक में शुक्रवार को पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का बेहद आक्रामक रूप दिखा। अपने भाषण में आम आदमी के हितों की बात करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित के लिए काम किया है।

विज्ञापन


महंगाई के बोझ तले दबे आम आदमी की दुखती रग पर हाथ रखते हुए राहुल ने सीधे प्रधानमंत्री को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी 9 सिलेंडर से काम नहीं चलेगा, हमें 12 सिलेंडर चाहिएं।

विज्ञापन

'गंजे लोगों को कंघी बेचता है विपक्ष'

subsidised lpg cylinders should be raised from 9 to 12: rahul

राहुल ने कहा कि दस साल तक प्रधानमंत्री ने शानदार काम किया है। मनमोहन सरकार ने अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई दी। अपनी उप‌लब्धियों का बखान करते हुए उन्होंने कहा कि हमने आधार कार्ड के जरिये लोगों को पहचान का अधिकार दिया।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा कि विपक्ष मार्केटिंग में माहिर है। हमारी सरकार काम करती है, लेकिन उन कामों को जनता तक नहीं पहुंचा पाती। उन्होंने कहा कि विपक्ष गंजे लोगों को कंघी बेच देता है। अब नए लोग आ गए हैं जो गंजे लोगों को हेयर कटिंग का सामान बेच रहे हैं। हम ऐसी मार्के‌टिंग नहीं कर पा रहे।

हमारी सबसे बड़ी उपलब्धि आरटीआई

subsidised lpg cylinders should be raised from 9 to 12: rahul

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि आरटीआई है। आरटीआई के लिए किसी ने दबाव नहीं डाला, फिर भी हमने लोगों को नई ताकत दी। हमारी सरकार ने पंचायती राज को मजबूती प्रदान की। हमने जनता का पैसा जनता के खाते में पहुंचाया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को 21वीं सदी में पहुंचाना है। इसके लिए हमें उन्हें टिकट देना है, जो हमारे कार्यकर्ता है। 15 लोकसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं से पूछ कर ही टिकट देंगे। ये प्रयोग सफल रहा तो आगे भी यही करेंगे।

विज्ञापन

महिलाओं को देंगे आरक्षण

subsidised lpg cylinders should be raised from 9 to 12: rahul

केंद्र की नीतियों की चर्चा करते हुए राहुल ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने 14 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है। कांग्रेस अगले पांच सालों मे गरीबों को मध्यवर्ग के स्तर तक लाएगी।

राजनीति में महिलाओं की भागीदारी का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि 50 फीसदी महिलाएं मुख्यमंत्री के पदों पर होनी चाहिएं। महिलाओं के आरक्षण के लिए मैं काम करना चाहता हूं।

कांग्रेस पर फिर से भरोसे की अपील

subsidised lpg cylinders should be raised from 9 to 12: rahul

जनता से पुन: कांग्रेस पर भरोसा जताने की अपील करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार आपको शिक्षा और स्वास्‍थ्य में मदद करेगी। अगले पांच सालों में हम बहुत कुछ करेंगे।

कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करते हुए राहुल ने कहा, 'मुझे कांग्रेस का एक कदम बताएं जो जनहित के लिए न रहा हो। कांग्रसे ने अंग्रेज़ों से आजादी पाने से लेकर हमेशा जनता के हित में काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed