फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   subrata roy sahara indirectly blame sonia gandhi for victimization

सहारा ने सोनिया पर साधा निशाना

Sat, 30 Nov 2013 05:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 30 Nov 2013 05:09 PM IST
विज्ञापन
subrata roy sahara indirectly blame sonia gandhi for victimization

सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय सहारा ने उन पर कानूनी मामले चलने के पीछे सोनिया गांधी को जिम्मेदार ठहराया है। हालांकि उन्होंने सोनिया गांधी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


सुब्रत रॉय ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्हें राजनीतिक प्रतिशोध का शिकार बनाया गया है। उन्होंने साल 2004 में हुए आम चुनावों के बाद किसी भारतीय को देश का प्रधानमंत्री बनाने का समर्थन किया था।
विज्ञापन


हांलाकि सुब्रत रॉय ने इस बयान को लेकर किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन उनका इशारा साफ तौर पर इटली में जन्मी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर था।

साल 2004 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना थी लेकिन उन्हें पीछे हटना पड़ा था और मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री बने थे। उस समय विपक्ष ने सोनिया के विदेशी मूल की होने के चलते उन्हें पीएम बनाने का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉय ने सोनिया गांधी पर व्यक्तिगत प्रहार करने से बचते हुए कहा कि उनके पास मौजूद लोग उनके कान भरते हैं और कंपनी के खिलाफ कदम उठाने के लिए भड़काते हैं।

आरबीआई अधिकारियों पर आरोप
सुब्रत रॉय सहारा पर तीन करोड़ से अधिक निवेशकों की रकम वापस न करने का मामला चल रहा है। सेबी और आरबीआई ने इस मामले में कार्रवाई की है।

रॉय ने कहा कि यह सब मेरे पीएम पर भावनात्मक बयान के बाद हुआ और रिजर्व बैंक व सेबी ने सहारा इंडिया पर हमला बोल दिया। यह सब साल 2006 से ही शुरू हो गया था।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी तरक्की से जलते हैं और उनके लिए मुश्किलें खड़ी करते हैं। यह समस्या कुछ लोगों के अहम के कारण आ रही है। उन्होंने आरबीआई के डिप्टी गर्वनर उषा थोराट और एस गोपीनाथ पर व्यक्तिगत दुर्भावना से सहारा ग्रुप के खिलाफ कार्रवाई करने का आरोप लगाया।

नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ
रॉय ने साफ-साफ कहा कि वो प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बजाए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने इसका कारण दिया की एक प्रशासक के तौर पर राहुल गांधी की कोई पहचान नहीं है।


सुब्रत रॉय ने कहा कि राहुल और मोदी दोनों को प्रधानमंत्री बनने का अनुभव नहीं है लेकिन नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री के तौर पर देखा है और उन्होंने अपनी काबिलियत साबित भी की है। वहीं, दूसरी तरफ कोई भी राहुल गांधी की प्रशासकीय क्षमताओं को नहीं जानता।

उन्होंने गुजरात के निवेशकों के लिए अनुकूल होने की भी प्रशंसा की और अन्य भाजपा शासित राज्यों को भी निवेश के लिए बेहतर बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed