फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Subrata Roy pays Rs 1.23 crore for special facilities in Tihar jail

जेल में होटल जैसी सुविधा के लिए दिए सवा करोड़

Mon, 07 Dec 2015 10:15 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
Subrata Roy pays Rs 1.23 crore for special facilities in Tihar jail

करीब डेढ़ साल से तिहाड़ जेल में बंद सहारा प्रमुख सुब्रत राय विशेष सुविधाओं के लिए सवा करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं। यह रकम इतनी बड़ी है कि इससे 200 कैदियों का एक साल तक का खर्च चलाया जा सकता है। निवेशकों के करोड़ों रुपये न देने के आरोपों में सहारा प्रमुख 4 मार्च 2014 से ही दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक उन्हें निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपये ब्याज सहित चुकाने है जिनमें सहारा के दो निदेशकों अशोक राय चौधरी और रवि शंकर दुबे का नाम भी शामिल है। सुप्रीम कोर्ट ने सहारा प्रमुख के सामने यह सुझाव रखा था कि अगर वह जमानत पर बाहर जाना चाहते हैं तो उसके लिए उन्हें 10 हजार करोड़ रुपये की जमानत राशि जमा करनी होगी। इसमें 5,000 करोड़ रुपये कैश और बाकी राशि की बैंक गारंटी देनी थी।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें लंदन और न्यूयॉर्क में स्थित अपने होटलों की नीलामी करने के लिए जेल के अंदर ही कांफ्रेंस रूम की सुविधा भी मुहैया कराने की बात कही थी जिसे बेचकर वह जमानत राशि इकट्ठा कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में मिलता था ऑफिस जैसा माहौल

Subrata Roy pays Rs 1.23 crore for special facilities in Tihar jail

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक सहारा प्रमुख ने तिहाड़ जेल प्रशासन को उनकी विशेष सुरक्षा, बिजली, रख रखाव, कांफ्रेंस रूम, खान पान और उनकी अन्य सुविधाओं के लिए 1,23,70,000 की राशि जेल प्रशासन को दिए। हालांकि, नवंबर 2015 में उन्हें साधारण जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक राय को पूर्णतया वातानुकुलित कमरे, दो लैपटॉप, दो डेस्कटॉप, लैंडलाइन फोन, मोबाइल फोन, वाईफाई, जैसी सुविधाएं मुहैया कराई जाती थी जिनमें फोन के बिल उनकी कंपनी सीधे सुविधा प्रदाताओं को जमा करा देती थीं। इसके अलावा सुब्रत के काम में सहयोग करने के लिए स्टेनोग्राफर और कुछ अन्य सहायकों निर्धारित समय के भीतर उनकी मदद करने के लिए रखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed