फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   subramanian swamy to move court challenging ec decision on congress

चुनाव आयोग को कोर्ट में घसीटेंगे स्वामी

Wed, 07 Nov 2012 11:36 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 07 Nov 2012 11:36 PM IST
विज्ञापन
subramanian swamy to move court challenging ec decision on congress

जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी ने एसोसिएटेड जर्नल्स को कर्ज देने के मामले में कांग्रेस की मान्यता समाप्त करने संबंधी अर्जी खारिज करने के चुनाव आयोग के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने का निर्णय किया है।

विज्ञापन


स्वामी ने दावा किया कि चुनाव आयोग ने अर्जी खारिज करने से पहले उन्हें पक्ष रखने का मौका नहीं दिया। अर्जी खारिज होने के एक दिन बाद बुधवार को स्वामी ने आयोग को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंने कहा है कि मेरी याचिका पर आयोग का जो रुख सामने आया वह बहुत पहले ही मीडिया में लीक हो चुका था।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने लोगों के बीच अपनी विश्वसनीयता खोई है। मैं अब यह मामला अदालत के समक्ष ले जाऊंगा। उन्होंने लिखा है कि इस मुद्दे पर आयोग को दोनों पक्षों की राय जाननी चाहिए थी। लेकिन उसने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वामी ने आयोग को भेजी अर्जी में कहा था कि एसोसिएटेड जर्नल्स को 90 करोड़ रुपये का कर्ज देकर कांग्रेस ने नियमों का उल्लंघन किया है। लिहाजा इस पूरे मामले की सुनवाई कर राष्ट्रीय दल के रूप में कांग्रेस की मान्यता को रद्द किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed