फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Subramanian Swamy said rahul can go court

राहुल से कानूनी जंग लड़ने को तैयार हैं स्वामी

Fri, 02 Nov 2012 09:07 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 02 Nov 2012 09:07 PM IST
विज्ञापन
Subramanian Swamy said rahul can go court

कांग्रेस के शिखर नेतृत्व राहुल-सोनिया गांधी पर जनता पार्टी के अध्यक्ष सुब्रह्मण्यम स्वामी के आरोपों की सियासत गरमा गई है। अपने आरोप पर कायम स्वामी ने कांग्रेस नेता के नोटिस पर पलटवार करते हुए चुनौती दी कि राहुल गांधी को पत्र भेजने की बजाय अदालत में जाकर उनके खिलाफ अवमानना का मामला दाखिल करना चाहिए।

विज्ञापन


इधर, भाजपा ने गांधी परिवार पर स्वामी के आरोपों में सियासी चिंगारी सुलगा दी है। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस को स्वामी के आरोपों पर जनता को जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन


स्वामी गांधी परिवार पर लगाए अपने आरोपों पर कायम हैं। स्वामी ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी अथवा उनके वकील की ओर से अब तक कोई पत्र नहीं मिला है। राहुल गांधी को सलाह देते हुए स्वामी ने कहा कि उन्हें पत्र लिखने की बजाए अदालत में जाकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। स्वामी ने कहा कि वह राहुल के साथ अदालत में लड़ने को तैयार हैं। इधर, इस प्रकरण में स्वामी के पक्ष में भाजपा भी कूद पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हिमाचल प्रदेश के चुनाव को लेकर शिमला में डटे भाजपा नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उसने अब बंद हो चुके नेशनल हेराल्ड को चलाने वाली एसोसिएट जर्नल को 90 करोड़ रुपये का भुगतान किया था कि नहीं। यदि यह आरोप सही है तो यह चुनाव और टैक्स से संबंधित कानूनों के खिलाफ है।


भाजपा के ही एक अन्य नेता बलवीर पुंज ने कहा कि इन आरोपों के सामने आने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव राहुल गांधी को खुद ही इनकी निष्पक्ष जांच के आदेश देने चाहिए थे, लेकिन अब तक ऐसा नहीं होना खेद का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed