वीडियो: 75 की उम्र में दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने लगे BJP नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी 75 साल की उम्र में एक बार फिर से शादीशुदा होने से बच गए। गलती से ही सही उन्हें एक महिला ने ऐसा करने से बचा लिया।
हालांकि उनका ये जबर्दस्त वीडियो यू-ट्यूब पर जरूर वायरल हो गया है। लोग भी इस वीडियो को मजे से देख रहे हैं।
पूरा वाक्या अगर देखें तो वरिष्ठ नेता एक तमिल शादी के कार्यक्रम में शिरकत के लिए पहुंचे थे। जहां उन्हें एक प्रतीक के तौर पर दूल्हे को वो मंगलसूत्र देना था जो दूल्हा दुल्हन को पहनाता।
यू-ट्यूब पर वायरल हुआ वीडियो
जैसे ही सुब्रमण्यम स्वामी मंगलसूत्र लेकर दूल्हे को देने के लिए बढ़े, अचानक ही उनको पता नहीं क्या हुआ मंगलसूत्र दूल्हे को देने के बजाय खुद ही दुल्हन को पहनाने लगे।
हालांकि जैसे ही स्वामी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने की ओर बढ़े एक महिला सामने आयी। उन्होंने तुरंत ही स्वामी को ऐसा करने से रोका। इसके बाद स्वामी को अपनी गलती का अहसास हुआ। स्वामी ने तुरंत ही मंगलसूत्र दुल्हे को सौंपा और पीछे हट गए।
आप भी देखिए ये खास वीडियो:-