फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   subramanian swamy on sania mirza

'सानिया ने किया देश का अपमान'

Fri, 25 Jul 2014 05:48 PM IST
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:48 PM IST
विज्ञापन
subramanian swamy on sania mirza

टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा के खिलाफ शुक्रवार को वरिष्ठ भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने मोर्चा खोल दिया। स्वामी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सानिया मिर्जा की कई तस्वीरें और वेबसाइट्स के लिंक्स शेयर किए। तस्वीरों में सानिया कथित रूप से तिरंगे का अपमान करती दिख रही हैं।

विज्ञापन


लिंक्स के जरिए ऐसी खबरों का जिक्र किया गया, जिनमें सानिया ने भारत की प्रतिष्ठा को कथित रूप से ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। गौरतलब है कि तेलंगाना सरकार ने मंगलवार को सानिया मिर्जा को राज्य का ब्रांड अम्बेसडर नियुक्त किया था।
विज्ञापन


स्थानीय भाजपा विधायक के लक्ष्मण ने ये कहकर सानिया को ब्रांड अम्बेसडर बनाए जाने का विरोध किया कि वे पाकिस्तान की बहू हैं, स्थानीय नहीं हैं।

स्वामी ने ‌किया था लक्ष्मण का समर्थन

subramanian swamy on sania mirza

हालांकि लक्ष्मण के बयान का अन्य राजनीतिक दलों ने कड़ा विरोध किया। केंद्र सरकार ने भी लक्ष्मण के बयान से पल्‍ला झाड़ लिया। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सानिया देश का गौरव है। तेलंगाना का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने पर हमें कोई ऐतराज नहीं है।

जावड़ेकर ने कहा, 'सानिया की अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि है। सही मायनों में पूरे देश की ब्रांड अंबेसडर हैं।' वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी के लक्ष्मण के बयान की आलोचना की। उन्होंने कहा कि बयान उस व्यक्ति की संस्कृति का दर्शाता है, जिसने इसे दिया है।

हालां‌कि स्वामी ने लक्ष्मण के बयान का समर्थन किया। लक्ष्मण के समर्थन में ही आगे बढ़ते हुए स्वामी ने आज सानिया के विरोध में फेसबुक अकाउंट पर तस्वीरें और लिंक शेयर किए। स्वामी की शेयर की गई तस्वीरों में लिखा गया है- कृपया तेलंगाना को ऐसा चेहरा ढूंढ़ने में मदद करें, जो देश का सम्मान करें।

देखिए, सुब्रह्म‌ण्यम स्वामी की पूरी पोस्ट

subramanian swamy on sania mirza
हालां‌कि स्वामी ने लक्ष्मण के बयान का समर्थन किया। लक्ष्मण के समर्थन में ही आगे बढ़ते हुए स्वामी ने आज सानिया के विरोध में फेसबुक अकाउंट पर तस्वीरें और लिंक शेयर किए।

स्वामी की शेयर की गई तस्वीरों में लिखा गया है- कृपया तेलंगाना को ऐसा चेहरा ढूंढ़ने में मदद करें, जो देश का सम्मान करें



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed