{"_id":"59c08de8185af28aef6ae75fdd37e219","slug":"subramanian-swamy-meet-asaram-in-jail-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम से मिलने जेल गए सुब्रह्मण्यम स्वामी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
आसाराम से मिलने जेल गए सुब्रह्मण्यम स्वामी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Apr 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी गुरुवार को जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सेंट्रल जेल में बंद आसाराम से एक घंटा मुलाकात की। जेल से बाहर आकर स्वामी ने कहा कि अपराधी यदि जेल से छूट सकते हैं, तो आसाराम को जमानत पर क्यों नहीं रिहा किया जा सकता?
विज्ञापन
मुलाकात के बाद स्वामी ने मीडिया से कहा कि आसाराम से मिलने उनकी स्थिति देखने आया हूं। इस बीच एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और बड़ी संख्या में आसाराम समर्थकों की भीड़ रही।
विज्ञापन