फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   subramanian swamy may go to court against modi government on Raffale deal

मोदी की राफेल डील में अड़ंगा लगाएंगे बीजेपी नेता

Sat, 11 Apr 2015 04:11 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 11 Apr 2015 04:11 PM IST
विज्ञापन
subramanian swamy may go to court against modi government on Raffale deal

तीन देशों की यात्रा पर शुक्रवार को फ्रांस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां 36 लड़ाकू विमानों (राफेल) की खरीद के लिए समझौता किया है जिसे लेकर विवाद शुरू हो गया है। जनता पार्टी का विलय कर भाजपा में शामिल होने वाले वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी राफेल डील को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। स्वामी ने कहा कि वो सरकार की इस राफेल विमान खरीद के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार, भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य स्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी से आग्रह किया कि वे यूपीए के शासन काल में शुरू किए राफेल समझौता को आगे न बढ़ाएं क्योंकि ये लड़ाकू विमान अच्छे नहीं हैं। स्वामी ने कहा इन लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन लीबिया और मिस्र में बेहद खराब रहा है।

विज्ञापन

स्वामी ने लगाया रिश्वतखोरी का आरोप

subramanian swamy may go to court against modi government on Raffale deal

वरिष्ठ भाजपा नेता सु्ब्रमण्यम स्वामी ने कहा है ‌कि राफेल विमान के दो बड़ी खामियां हैं जो पार्टी को मुसीबत में डाल सकती हैं। राफेल विमान की पहली कमी यह है कि इसमें ईंधन की खपत ज्यादा होती है और दूसरी कमी यह है कि इस विमान का प्रदर्शन इतना खराब है कि दुनिया का कोई भी देश इसे खरीदन के लिए तैयार नहीं है।

स्वामी ने एक ट्वीट के जरिए राफेल समझौते में भारी रिश्वतखोरी का भी आरोप लगाया है। अपने ट्वीट में स्वामी ने लिखा है कि अगर सरकार राफेल विमानों की खरीद करती है तो वे इसके खिलाफ कोर्ट जा सकते हैं क्योंकि इन विमानों में टीडीपी ने भारी रिश्वतखोरी की है। उन्होंने लिखा है कि विमान खरीदने से अच्छा है कि विमान बनाने वाली कंपनी डसौल्ट को ही खरीद लिया जाए।

स्वामी ने आगे कहा है कि यह सच्चाई कि अगर कोई भी देश राफेल विमान न खरीदे तो डसौल्ट कंपनी दिवालिया हो जाए। उन्होंने कहा वे ‌फ्रांस का भला चाहते हैं, लेकिन विमान खरीदने से ज्यादा डसौल्ट कंपनी को खरीदना ज्यादा लाभकारी होगा।

गौरतलब है कि स्वामी की चेतावनी के बावजूद मोदी सरकार ने 36 फ्रेंच लड़ाकू विमान खरीदने का समझौता कर डाला है।

विज्ञापन

राफेल डील पर कांग्रेस ने भी उठाए सवाल

subramanian swamy may go to court against modi government on Raffale deal

कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्‍विजय सिंह ने भी राफेल विमान समझौता पर सवाल खड़े किए हैं। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि मोदी सरकार ने 36 तैयार राफेल विमानों के खरीद का समझौता किया है। क्या भारत सरकार की यह नई रक्षा नीति है?

उन्होंने कहा है कि क्या इस समझौते को लेकर सीएजी और सीवीसी के निर्देशों को ध्यान में रखा जाएगा। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी को कोर्ट जाने की चुनौती भी दी।

द‌िग्विजय की सिंह की इस चुनौती के जवाब में सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि दिग्विजय सिंह इसलिए चुनौती दे रहें ताकि वे कोर्ट न जाएं। यदि ऐसा नहीं है तो दिग्विजय सिंह वादा करें कि स्वामी कोर्ट जाते हैं तो वे राजनीति छोड़ देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed