{"_id":"bc711957a203c74822dcfdd91b9cfd3f","slug":"subramanian-swamy-attacks-on-rahul-gandhi-hindi-news-rm","type":"story","status":"publish","title_hn":"'राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की भी नागरिकता'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की भी नागरिकता'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Nov 2015 03:46 PM IST
विज्ञापन
गांधी परिवार पर लगातार हमलावर रहने वाले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल गांधी के पास ब्रिटेन की भी नागरिकता है। उनकी भारत की नागरिकता खत्म की जाए।
विज्ञापन
एक बयान जारी करते हुए सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि राहुल एक विदेशी कंपनी के मालिक हैं। उस कंपनी का ऑफिस ब्रिटेन के वेल्स में है। उस कंपनी के कागजातों में राहुल गांधी को वहां का नागरिक दिखाया गया है।
विज्ञापन
स्वामी ने कहा कि चूंकि भारत में दोहरी नागरकिता मान्य नहीं है, लिहाजा तत्काल प्रभाव से राहुल गांधी की भारत की नागरिकता खत्म की जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकता के साथ-साथ राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी खत्म की जाए।
विज्ञापन
सुब्रमण्यम स्वामी ने नागरिकता के साथ-साथ राहुल गांधी पर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लगाया। स्वामी ने कहा कि उनकी पार्टी काला धन भारत में लाने की मांग करती है लेकिन खुद राहुल गांधी का विदेश में अवैध खाता है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि वह इस मसले को आगे तक ले जाएंगे। मीडिया में उठाने के साथ-साथ वह इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस मसले पर दखल देने का अनुरोध करेंगे।
स्वामी पहले भी गांधी परिवार पर कई पर निजी हमले कर चुके हैं। उन्होंने राहुल गांधी के स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख केपिक्टेट बैंक में खाता होने का खुलासा किया था। इसके अलावा वह सोनिया गांधी की डिग्री पर भी प्रश्न खड़े करते रहे हैं।