{"_id":"1fb3fd841775d5c23671d0c225a58ff6","slug":"subodh-kant-sahay-says-rahul-a-confuse-leader-hindi-news-rk","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी दिग्गज ने राहुल को कहा 'कन्फ्यूज नेता'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कांग्रेसी दिग्गज ने राहुल को कहा 'कन्फ्यूज नेता'
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 28 Oct 2014 01:14 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के लिए मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। सोनिया और राहुल गांधी पर कांग्रेस के नेताओं के ही सवाल उठाने के बाद पार्टी के अंदर गृहयुद्ध की स्थिति चल रही है।
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के सोनिया और राहुल के बड़े मुद्दों पर भी चुप रहने पर सवाल खड़ा करने के मामले को कांग्रेस ने सही नहीं माना है। लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय के राहुल को कनफ्यूज नेता कहने से पार्टी हाईकमान को असहज कर दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने पी चिदंबरम के बयानों को सोनिया और राहुल गांधी के खिलाफ नहीं माना है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि पार्टी इस बात से सहमत नहीं है। पूरे इंटरव्यू को तोड़ मरोड़ कर विश्लेषण किया गया है। पूरे इंटरव्यू को देखा जाए तो ये सकारात्मक सुझाव हैं। नकारात्मक जैसी कोई चीज नहीं है।
विज्ञापन
सिंघवी ने हालांकि यह भी जोड़ा कि चिदंबरम के विचार उनके निजी हैं। पार्टी को इससे कोई लेना देना नहीं है।
उधर, झारखंड के कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने एक निजी टीवी चैनल को कहा कि राहुल गांधी की नीतियां स्पष्ट नहीं हैं। उनके रोल मिक्स हो रहे हैं, जिससे उलझन ज्यादा हो रही है। सहाय ने साथ ही यह भी कहा कि सोनिया गांधी को आगे आना चाहिए। वह कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता हैं।
राहुल को लेकर सहाय ने बोला कि वह अभी तक राजनीतिक मैदान पर आए ही नहीं हैं। वह ईमानदार युवा नेता हैं। गरीबों के साथ रिश्ता जोड़ना, उनके विश्वास पैदा करना यह काम कर रहे हैं। मगर उनके रोल मिस्क हो रहे हैं। या तो रोड पर आएं या फिर सिद्धांत प्रतिपादित करें।