{"_id":"2e697e32-416a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"subhash-chandra-present-in-front-of-crime-branch","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभाष्ा चंद्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सुभाष्ा चंद्रा क्राइम ब्रांच के सामने पेश
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Dec 2012 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल के उद्योग समूह से 100 करोड़ रुपये की वसूली के प्रयास के मामले में जी समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका आखिरकार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के समक्ष शनिवार दोपहर को पेश हो गए। पुलिस द्वारा तीन नोटिस देने के बाद आए चंद्रा को अदालत ने 14 दिसंबर तक अंतरिम जमानत दे रखी है।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को अदालत ने जी न्यूज के दो गिरफ्तार संपादकों (सुधीर चौधरी और समीर अहलूवालिया) को दो दिन की पुलिस रिमांड में दे दिया। रिमांड मिलने के बाद संपादकों को अपराध शाखा कार्यालय ले जाया गया। देर रात संपादकों और चेयरमैन को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जा रही थी।
विज्ञापन
साकेत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अंकित सिंघल ने अपने फैसले में कहा कि मामले की तह तक जाने के लिए दोनों संपादकों की रिमांड देना जरूरी है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया है। पुलिस के वकील राजीव मोहन ने अदालत को बताया कि विज्ञापन के रूप में जिंदल समूह से सौ करोड़ की वसूली के लिए चंद्रा, गोयनका के अलावा दोनों संपादकों ने षड्यंत्र रचा था। इसके काफी साक्ष्य सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन