फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Subhas Chandra Bose was not in favour of partition: Anita Bose

'गांधी की तरह बोस भी देश विभाजन के खिलाफ थे'

Mon, 23 Nov 2015 05:22 AM IST
Updated Mon, 23 Nov 2015 05:22 AM IST
विज्ञापन
Subhas Chandra Bose was not in favour of partition: Anita Bose

आजाद भारत की तस्वीर को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सोच में काफी समानता और आपसी सूझबूझ थी। इस बात का दावा करने वाली सुभाषचंद्र बोस की पुत्री अनिता बोस का कहना है कि नेताजी ने ही महात्मा गांधी को सबसे पहले राष्ट्रपिता कहा।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं के साथ बोस के संबंधों से परदा हटाते हुए अनिता ने कहा है कि नेताजी ने खुद से कांग्रेस पार्टी को नहीं छोड़ा बल्कि साजिश कर उन्हें कांग्रेस से बाहर निकाला गया। जर्मनी में रह रहीं नेताजी की पुत्री अनिता बोस ने बीबीसी के पूर्व पत्रकार और फिल्म निर्माता ललित मोहन जोशी को दिए एक साक्षात्कार में कहा है कि महात्मा गांधी और उनके पिता (सुभाष चंद्र बोस) में काफी समानताएं थीं।
विज्ञापन


आजाद भारत के भविष्य के मामले में नेताजी भी गांधी की तरह देश विभाजन के खिलाफ थे। धर्म और धार्मिक विषयों में भी दोनों की सोच एक जैसी थी। दोनों ही धर्म में ज्यादा विश्वास करते थे। जबकि पंडित जवाहर लाल नेहरू की विचारधारा समाजवाद की थी। नेताजी भी धर्मनिरपेक्ष भारत के पक्ष में थे। जहां सभी धर्म के लोग आदर के साथ रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्यूमेंट्री फिल्म देशभर में प्रसारित करने की तैयारी

Subhas Chandra Bose was not in favour of partition: Anita Bose

अनिता का कहना है कि उनके पिता बचपन से ही एक मजबूत इरादे वाले इंसान थे। नेहरू की तरह उनके भी कुछ मुद्दों पर गांधी से टकराव थे। लेकिन नेहरू और नेताजी में फर्क इतना था कि नेहरू अपनी बात त्याग कर टकराव को भुला देते थे। मगर नेताजी अपनी बातों पर अडिग रहते थे।

वहीं देश के विकास के मामले में नेताजी की सोच आधुनिक थी। गांधी के ग्राम स्वराज के बजाय उनकी सोच नेहरू के समाजवाद की ओर झुकी हुई थी। वह देश में बडे़-बडे़ उद्योग लगाने के भी पक्षधर थे। दरअसल, नेताजी से जुड़ी फाइलों को सार्वजनिक कर उनके मौत के रहस्य से परदा हटाने के सरकार के ऐलान के बाद अनिता बोस का यह खुलासा सामने आया है।

नेताजी सुभाष चंद्र फाउंडेशन, यूके और साउथ एशिया सिनेमा फाउंडेशन ने संयुक्त प्रयास से एक डाक्यूमेंट्री फिल्म बनाई है। जिसमें नेताजी के रहस्यों का खुलासा किया गया है। इस डाक्यूमेंट्री को देशभर में प्रसारित करने की तैयारी है। नेताजी पर सरकार के खुलासे से पहले इस प्रयास को माहौल गर्माने की कवायद के रूप में भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed