फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sub Inspector suspended for his thumka dance

गुजरात पुलिस के दरोगा ने अश्लील गानों पर किया डांस

Fri, 26 Dec 2014 09:21 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 09:21 PM IST
विज्ञापन
Sub Inspector suspended for his thumka dance

सूरत के डिंडोली थाने में तैनात पुलिस सब इंस्पेक्टर एमसी सोलंकी को अश्लील गानों पर ठुमके लगाने के कारण निलंबित कर दिया गया है। सोलंकी के निलंबन का आदेश पुलिश कमिश्नर पीडी परमार ने उस वीडियो को देखने के बाद दिया जिसमे सोलंकी महिला के साथ गाने की धुन पर ठुमके लगा रहे थे। यह वीडियो तब तक वायरल हो चुका था।

विज्ञापन


वायरल हुए इस वीडियों में दिखाया गया है कि सोलंकी हाथ में सर्विस रिवाल्वर लिए हुए हैं। डांस की शुरुआत में वो महिला को नोट देते हुए दिखते हैं लेकिन वो बाद में खुद महिला के साथ डांस करने लगते हैं।
विज्ञापन


सूरत शहर में यह वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बना रहा। इसके बाद कुछ स्थानीय चैनलों ने भी इस पर खबर बनाकर पुलिस के रवैये पर सवाल खड़े किए। पुलिस महकमा देर रात हरकत में आया और तब जाकर सोलंकी के निलंबन का आदेश दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा का बंदोबस्त करने गए थे सोलंकी

Sub Inspector suspended for his thumka dance

सोलंकी के सीनियर और डिंडौली पुलिस थाने के पुलिस इंस्पेक्टर एसजे बलोच ने बताया कि पीएसआई सोलंकी को रामदेवनगर क्षेत्र में विश्वकर्मा पूजा के बंदोबस्त के लिए भेजा गया था।

जिस वक्त सोलंकी ठुमके लगा रहे थे उस वक्त वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने बताया कि पीएसआई सोलंकी तेज संगीत और उत्सव के माहौल में थोड़ा भावनाओं में बह गए थे। उन्होंने विश्वकर्मा पूजा का उत्सव मना रहे लोगों के साथ जिस तरह का बर्ताव किया वो दोस्ताना था।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने सार्वजनिक रूप से जैसा भी व्यवहार किया वो ठीक वैसा ही था जैसा कि हिंदी फिल्मों का हीरो उस वक्त करता है जब वो पुलिस की भूमिका में होता है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed