फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   sub inspector killed to people in marriage of brother in law

दारोगा ने साले की शादी में फायरिंग कर दो मार डाले

Thu, 07 May 2015 08:53 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 08:53 PM IST
विज्ञापन
sub inspector killed to people in marriage of brother in law

ग्वालियर के इंदरगंज थाने में पदस्थ एक पीएसआई (प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर) ने भिंड में अपने साले के विवाह समारोह में सर्विस रिवाल्वर से हर्ष फायर किए। इससे दुल्हन के ममेरे भाई सहित दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन


एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक को ग्वालियर रेफर किया गया है। पीएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को लहार के भटपुरा गांव से संजू जाटव की बरात भिंड के अंबेडकर बस्ती में आरती जाटव के यहां आई थी।
विज्ञापन


रात लगभग 9:30 बजे संजू के जीजा आनंद जाटव (ग्वालियर के इंदरगंज थाने में पीएसआई) ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से हर्ष फायर किए। रिवाल्वर से निकली गोली दुल्हन के ममेरे भाई आलोक (11) भुजबल जाटव निवासी सिंह पुरा ऊमरी को लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार किया गया आरोपी दरोगा

sub inspector killed to people in marriage of brother in law

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोलियां रामकुंवर (50) पत्नी पूजाराम, रूपसिंह (38) पुत्र सीताराम और धीरेंद्र (10) पुत्र धनीराम जाटव निवासी भटपुरा लहार को भी लगीं।

इन घायलों को पहले भिंड जिला अस्पताल ले जाया गया। बाद में रूपसिंह और धीरेंद्र को गंभीर हालत में ग्वालियर भेज दिया। वहां धीरेंद्र ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। गुस्साए लोगों ने पीएसआई  आनंद को दबोच लिया।

सूचना मिलने पर पहुंची भिंड देहात थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता है कि आनंद रिवाल्वर चलाते समय शराब के नशे में था। उधर, इंदरगंज थाना पुलिस ने बताया कि आनंद रोजनामचे में वारंट तामीली ड्यूटी पर था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed