फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Sub inspector faint because of sp leaders threat

सपा नेता की धमकी से बेहोश हुआ दारोगा

Mon, 28 Jul 2014 02:49 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 02:49 PM IST
विज्ञापन
Sub inspector faint because of sp leaders threat

वाहन चेकिंग के दौरान ड्यूटी पर तैनात दारोगा द्वारा बाइक सवार तीन युवकों को रोकने पर बखेड़ा हो गया। बाइक सवार युवक ने किसी सपा नेता से मोबाइल पर दारोगा की बात कराई।

विज्ञापन


सपा नेता की धमकी से तनाव में आकर दारोगा बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे गंभीर अवस्था में मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

सपा नेता ने दी धमकी

Sub inspector faint because of sp leaders threat

बुढ़ाना कोतवाली में तैनात दारोगा मुनेश शर्मा रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे पुलिसकर्मियों के साथ महावीर चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली नंबर की बाइक सवार तीन युवकों को रोककर बाइक के कागजात मांगे।

बाइक सवार युवक ने किसी सपा नेता से दरोगा की वार्ता कराई। ड्यूटी पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों का आरोप है कि बाइक को रोकने पर सपा नेता ने दारोगा मुनेश शर्मा को धमकियां दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती हुआ दारोगा

Sub inspector faint because of sp leaders threat

धमकियों से तनाव में आकर दारोगा मुनेश शर्मा बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। पुलिसकर्मियों ने दारोगा को अस्पताल में भर्ती कराया।

इंस्पेक्टर धनंजय मिश्र ने बताया कि फोन पर धमकाने व सरकारी कार्य में बाधा डालने के बारे में जांच कराने का बाद आरोपी सपा नेता के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed