{"_id":"3b6fa30c4402e6af9839256d663e8371","slug":"study-of-black-money-is-incomplete-after-3-yrs","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 साल में तय नहीं हो पाया कितना है काला धन","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
3 साल में तय नहीं हो पाया कितना है काला धन
एजेंसी/दिल्ली
Updated Wed, 18 Jun 2014 08:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश और विदेश में काले धन की मात्रा को लेकर तीन साल पहले शुरू किया गया अध्ययन अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
पिछली सरकार ने 21 मार्च 2011 को देश और विदेश में जमा अघोषित आय या संपत्तियों के बारे में अनुमान लगाने के लिए अध्ययन की शुरुआत की थी। अध्ययन 18 माह में पूरा किया जाना था।
यह अध्ययन दिल्ली स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक फाइनेंस और पॉलिसी के साथ नेशनल काउंसिल ऑफ अप्लायड इकोनॉमिक्स रिसर्च और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फाइनेंशियल मैनेजमेंट मिलकर कर रहे हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय ने एक आरटीआई के जवाब में कहा है कि यह अध्ययन अभी पूरा किया जाना है।
इसमें कहा गया है कि इस समय इस बारे में और अधिक जानकारी नहीं दी जा सकती, क्योंकि सूचना को आरटीआई कानून की धारा 8 (1) के तहत छूट प्राप्त है।