फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Students tried to burn warden in BHU

बीएचयू में वार्डन को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश

Tue, 09 Oct 2012 12:02 AM IST
वाराणसी/अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 09 Oct 2012 12:02 AM IST
विज्ञापन
Students tried to burn warden in BHU
बीएचयू में बिड़ला छात्रावास के छात्रों ने वार्डन को जिंदा जलाने का प्रयास किया। वार्डन जब जान बचाकर भागे तो उनके घर के बाहर खड़ी कार और तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया। वार्डन ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखे पत्र में अपनी जान को खतरा बताते हुए वार्डन पद से हटाने का आग्रह किया है। वहीं प्रशासन के रवैये से आक्रोशित छात्रों ने चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार किया और धरने पर बैठ गए। छात्र चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग पर अड़े हैं। वहीं, विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में 60-70 अज्ञात के खिलाफ लंका थाने में तहरीर दी है और घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की है। परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


रविवार की रात एनसीसी कैंप में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई थी। बिड़ला छात्रावास में घुसकर रहवासियों की पुलिस और विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने पिटाई की थी। इस पर छात्र भड़क गए। नाराज छात्रों ने बिड़ला छात्रावास के बी ब्लॉक वार्डन डा. अतुल त्रिपाठी को पेट्रोल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की। डॉ. त्रिपाठी के मुताबिक, जब वह जान बचाकर भागे तो छात्र उनके आवास पर आ धमके। उन्होंने घर के बाहर खड़ी सेंट्रो कार और तीन बाइक को आग के हवाले कर दिया। त्रिपाठी ने विश्वविद्यालय प्रशासन को लिखे पत्र में अपनी जान को खतरा बताते हुए वार्डन पद से हटाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


विवि प्रशासन के रवैये से आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग को लेकर कक्षाओं का बहिष्कार किया। मुख्य द्वार, नरिया तथा छित्तूपुर गेट पर ताले जड़कर परिसर में कब्जा कर सुबह नौ बजे ही मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने जुलूस भी निकाला और मेन गेट, वीमेन्स कालेज गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए। धरनारत छात्रों को डिप्टी चीफ प्राक्टर प्रो. ओपी राय, प्रो. डीजीए खान ने समझाना चाहा पर वे नहीं माने। छात्रों को मनाने की तमाम कोशिशें की गई लेकिन वे नहीं माने। छात्र चीफ प्रॉक्टर को हटाने की मांग पर अड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed