फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Students drown into sea at Raigarh

मुंबई: पिकनिक मना रहे 14 छात्र समुद्र में डूबे

Tue, 02 Feb 2016 01:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 02 Feb 2016 01:33 PM IST
विज्ञापन
Students drown into sea at Raigarh

मुंबई करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर रायगढ़ जिले में मुरुड जजीरा समुद्री बीच पर सोमवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। इस समुद्री बीच पर पिकनिक मनाए गए पुणे के ईनामदार कालेज की 10 छात्राएं और चार छात्रों की अरब सागर में डूबने से मौत हो गई है।

विज्ञापन


बताया गया है कि लहरों के बीच फंसने से यह हादसा हुआ। कोकण परिमंडल के डीआईजी प्रशांत बुरडे ने बताया कि मुरूड जजीरा बीच पर यह हादसा अपरान्ह करीब 3 बजे हुआ। करीब 20 छात्र समुद्र के किनारे तैर रहे थे उसी बीच वे लहरों की चपेट में आ गए। जब लहरों में फंसकर छात्र डूबने लगे तब वहां मौजूद पर्यटकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद इंडियन कोस्ट गार्ड की टीम हरकत में आई और डूबते छात्रों को बचाने का अभियान शुरु किया। घटना के कुछ देर बाद तटरक्षक बल ने बचाव अभियान में एक इंटरसेप्टर यान और चेतक हेलिकॉप्टर के जरिए तलाशी अभियान शुरु किया। इसके अलावा डूबते छात्रों को बचाने के लिए सी किंग हेलिकॉप्टर भी बचाव अभियान में लगाया गया। स्थानीय अधिकारी ने बताया कि तैरने गए छात्रों में से पांच को सही सलामत बचा लिया गया जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उसके बाद किसी छात्र को जिंदा नहीं बचाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की तलाश जारी

Students drown into sea at Raigarh

देर शाम तक सभी 14 शवों को बाहर निकाल लिया गया। लेकिन, कुछ और छात्रों के समुद्र के बीच में फंसे होने की आशंका जताई गई है। जिन 14 शवों को बाहर निकाला गया है उसमें 13 छात्रों की शिनाक्‍त हो गई है कि वे कालेज के छात्र हैं लेकिन एक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुणे के अबेदा ईनामदार कॉलेज से तीन बसों में सवार होकर विद्यार्थी मुरुड जजीरा बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसमें 66 लड़के और 50 लड़कियां और 12 शिक्षक शामिल थे। एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि तैरने गए छात्रों में से पांच को बचा लिया गया। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुरूड जजीरा प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट है लेकिनं लहरें उठने के दौरान खतरा बढ़ जाता है इसलिए उस दौरान लोगों को समुद्र में नहीं जाने दिया जाता। सोमवार को भी वैसा ही हुआ। जब उंची लहरे उठी तब करीब 25 लोग समुद्र में उतर चुके थे। तेज लहरों के झटके से किनारे के बालू बह गयी और उसी के साथ छात्र भी समुद्र के अंदर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed