फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Student slaps teacher at govt school

छात्र ने मारा महिला टीचर को थप्पड़, कान का पर्दा फटा

Wed, 03 Dec 2014 03:37 PM IST
Updated Wed, 03 Dec 2014 03:37 PM IST
विज्ञापन
Student slaps teacher at govt school

चेन्नई के सरकारी स्कूल में 12वीं क्लास के एक छात्र ने अपनी कम्प्यूटर टीचर को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन


महिला टीचर स्कूल में क्लास ले रही थी। उन्होंने सभी से कम्प्यूटर ठीक से बंद करने को कहा और इसी बात पर आरोपी छात्र ने थप्पड़ मार दिया जिससे महिला टीचर के कान में गहरी चोट लग गई।

टीओआई में छपी खबर के अनुसार स्कूल के कुछ छात्रों के अनुसार यह घटना मंगलवार दोपहर तीन बजे घटी।

37 वर्षीय महिला शिक्षक कम्प्यूटर की क्लास ले रही थीं। उन्होंने सभी से कम्प्यूटर बंद करने को कहा।

उन्होंने देखा कि आरोपी छात्र सीधे यूपीएस से कम्प्यूटर बंद कर रहा है। जिस पर टीचर ने उससे कहा कि इससे सिस्टम करप्ट हो सकता है और इस बात पर उसे डांटा। इसी बात पर आरोपी छात्र ने महिला टीचर को थप्पड़ मार दिया।

विज्ञापन

करानी होगी सर्जरी

Student slaps teacher at govt school

इस घटना के बाद महिला टीचर को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां से बाद में महिला टीचर को किल्पौक मेडिकल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। इमेरजेंसी वार्ड में महिला को देखने के बाद डाक्टरों ने कहा कि महिला को कान में गंभीर चोट आई है।

डॉक्टरों के मुताबिक कान में चोट लगने की वजह से पर्दा फट गया जिससे सर्जरी की जरूरत है। डॉक्टरों के मुताबिक शायद दो हफ्तों में टीचर की सर्जरी की जाए।

स्कूल प्रशासन इस पूरे मामले पर आरोपी छात्र को ट्रांसफर देने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed