{"_id":"063c7692-7655-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"student-of-eighth-class-kidnapped-and-raped-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अगवा कर आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
दिल्ली में अगवा कर आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2013 08:47 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के कृष्णा नगर इलाके में 12 वर्षीय किशोरी को अगवा करके पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे रात भर बंधक बनाकर रखा। शक होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को आरोपी की फैक्टरी से बरामद कर लिया। आरोपी रंजीत (23) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, किशोरी रविवार दोपहर घर के बाहर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। पता न लगने पर परिजनों ने पड़ोसी रंजीत पर शक जताते हुए पुलिस को उसे अगवा करने की आशंका जताई।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज करके किशोरी की तलाश शुरू की। देर रात रंजीत को हिरासत में लेकर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घर के बाहर से उसने किशोरी को जबरन अगवा कर लिया था।
विज्ञापन
बाद में फैक्टरी में उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। रविवार को छुट्टी होने से फैक्टरी में कोई नहीं था। इसका फायदा उठाते हुए वह किशोरी को वहां ले गया था। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।