फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   student allegation on professor molestation.

'पास होना है तो शारीरिक संबंध बनाओ'

Wed, 10 Sep 2014 09:46 PM IST
Updated Wed, 10 Sep 2014 09:46 PM IST
विज्ञापन
student allegation on professor molestation.
जबलपुर पुलिस ने एक प्रोफेसर पर छात्रा के साथ यौन प्रताड़ना करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। प्रोफेसर छात्रा को पास करने के बदले में शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक द्वितीय सेमेस्टर में पढ़ने वाली एक छात्रा ने वेटरनेरी के प्रोफेसर ब्रजेश पटेल पर आरोप लगाया कि प्रोफेसर उसे कॉल करके अश्लील भाषा का प्रयोग करने के साथ ही शारीरिक संबंध बनाने की बात करता था।

विज्ञापन


वहीं प्रोफेसर ने उसके खिलाफ शिकायत के बाद अपने बचाव में दो सितंबर को शिकायत दर्ज कराई कि उस पर आरोप लगाने वाली छात्रा और पुलिस विभाग में कार्यरत उसके पिता, लड़की को पास करने के बदले में पैसे देने दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की ने अपनी बात को साबित करने के लिए पुलिस को एक सीडी भी दी जिसमें उसने प्रोफेसर के साथ हुई बातचीत को रिकॉर्ड किया हुआ था।

पुल‌िस ने क‌िया केस दर्ज

student allegation on professor molestation.

इसके साथ ही उसने बताया कि इस संदर्भ में उसने महिला प्रोफेसर डॉ सोनम जैन को भी सूचित किया था, लेकिन उन्होंने कहा कि अपने सुनहरे भविष्य के लिए प्रोफेसर की बात मान ले।

पुलिस के मुताबिक पहले सेमेस्टर मे भी प्रोफेसर ने फेल कर दिया था लेकिन इस संदर्भ में शिकायत करने के बाद उसे पास कर दिया गया था। लड़की के मुताबिक सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भी उसे फेल कर दिया गया।

सीडी को सुनने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 506 और महिला प्रोफेसर के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हालांकि प्रोफेसर और उसकी पत्नी अभी फरार है। पुलिस इस मामले के दोनों ही पहलुओं की छानबीन करने के साथ ही सीडी को फोरेंसिक विभाग को भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed