{"_id":"a630d185adc216f7772c0c09d8b5633f","slug":"student-acid-attack-on-lecture-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेक्चरर ने तोड़ा शादी का वादा, छात्रा ने दी खौफनाक सजा","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
लेक्चरर ने तोड़ा शादी का वादा, छात्रा ने दी खौफनाक सजा
एजेंसी/गुंटूर
Updated Sun, 21 Dec 2014 07:42 AM IST
विज्ञापन
शादी का वादा तोड़ने से नाराज स्नातकोत्तर की एक छात्रा ने लेक्चरर पर तेजाब फेंक दिया। यह घटना गुंटूर जिले के नालापाडु के सरकारी पॉलीटेकनिक कॉलेज के बाहर हुई। पुलिस का कहना है कि शादी करने को लेकर वादाखिलाफी से नाराज छात्रा ने बदले में इस घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक विशाखापट्टनम के आंध्र विश्वविद्यालय में गणित में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रही युवती ने कॉलेज के गेट के बाहर वेंकटरमन पर ज्वलनशील पदार्थ फेंका। अपनी पहचान छिपाने के उद्देश्य से बुर्का पहन कर आई युवती की पहचान सौजन्या के रूप में हुई है। गेट पर घात लगाकर इंतजार कर रही सौजन्या ने लंच के वक्त बाहर निकल रहे लेक्चरर पर तेजाब फेंका।
विज्ञापन
हमले में लेक्चरर का चेहरा जल गया और उन्होंने अपने हाथ से चेहरे को छिपाने की कोशिश की। विरोध के दौरान तेजाब की कुच बूंदे उनकी गर्दन पर भी पड़ गईं।
पुलिस का कहना है कि सौजन्या वेंकटरमन की छात्रा रह चुकी है जहां दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं थी और दोनों ने शादी का फैसला लिया था। लेकिन युवती के आंध्र विवि जाने के बाद वेंकेटरमन ने पिछले वर्ष एक अन्य महिला से शादी कर ली थी।
विज्ञापन