फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   struggle between jats and dalits in muzaffarnagar.

मुजफ्फरनगरः जाट और दलितों में संघर्ष

Sat, 04 Oct 2014 12:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 04 Oct 2014 12:21 PM IST
विज्ञापन
struggle between jats and dalits in muzaffarnagar.

मुजफ्फरनगर के जटमुझेड़ा गांव में रामलीला के दौरान हुए विवाद को सुलझाने के लिए बुलाई गई पंचायत के बाद जाट और दलितों में संघर्ष हो गया। जमकर पथराव और ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन दलितों को गोलियां लगीं। इनमें से दो को गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


गुस्साई भीड़ ने घंटों बाद पहुंची पुलिस को दौड़ा लिया। पथराव में पुलिस जीप और वायरलेस सेट भी क्षतिग्रस्त हो गए। महिलाओं ने भोपा रोड पर जाम लगाया जबकि युवकों ने वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की।
विज्ञापन


कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे अफसरों ने भीड़ को शांत कर स्थिति पर काबू पाया। दलित पक्ष ने नौ आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोपी पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली के गांव जटमुझेड़ा में चल रहे रामलीला मंचन में गुरुवार रात अश्लील डांस को लेकर जाट युवक ने दलित को थप्पड़ मार दिया था। इसे लेकर रामलीला में ही दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी, जिसे लोगों ने शांत करा दिया था। शुक्रवार सुबह जसबीर जाट के साथ कुछ दलित युवकों ने धक्का-मुक्की कर दी, जिसे लेकर दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।

पुलिस जीप पर पथराव

struggle between jats and dalits in muzaffarnagar.

मामले में सुबह करीब दस बजे गांव के प्राथमिक विद्यालय में पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के बाद जसबीर अपने खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह दलित बस्ती में पहुंचा, कुछ युवकों ने मारपीट करते हुए उसे दौड़ा लिया।

सूचना मिलने पर जसबीर पक्ष के युवक हथियार लेकर दलित बस्ती में जा पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दलित पक्ष के रविश (32) पुत्र जगबीर को पेट में, प्रदीप (28) पुत्र चरणसिंह को गर्दन में और नवीन (17) पुत्र ओमबीर को कमर में गोली लगी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। सूचना पर नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची, जिसे गुस्साई भीड़ ने दौड़ा लिया। भीड़ ने पुलिस जीप पर भी पथराव किया, जिसमें वायरलेस सेट क्षतिग्रस्त हो गया।

एक ट्रैक्टर-ट्राली में भी तोड़फोड़ कर दी गई। पुलिस को हवाई फायरिंग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। कई थानों की फोर्स के साथ अफसर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। आरोपी पक्ष के घरों में दबिश देकर कई लोगों को हिरासत में लिया गया।

इसी दौरान दलित महिलाओं ने भोपा रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस महिलाओं को हटाने लगी तो खेतों से निकले कुछ युवकों ने वाहनों में तोड़फोड़ की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने दौड़ा लिया। बाद में जबरन जाम खुलवाने के बाद अफसरों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दलित पक्ष ने नौ आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोपी पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed