Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   story of nandkishore the master mind of agra religion conversion.

तस्कर से धर्म का ठेकेदार कैसे बना मास्टरमाइंड

Sun, 14 Dec 2014 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा Updated Sun, 14 Dec 2014 07:43 PM IST
विज्ञापन
story of nandkishore the master mind of agra religion conversion.

धर्मांतरण प्रकरण के आरोपी नंदकिशोर की कुंडली पुलिस ने खोज निकाली है। वह पहले राजस्थान से शराब की तस्करी करता था। शाहगंज पुलिस ने 13 साल पहले उसे शराब तस्करी में दो साथियों के साथ जेल भेजा था। दो साल पहले पार्षद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन जीता नहीं। अब ट्रेवल एजेंसी और ही पेठे की दुकान भी चलाता है।

विज्ञापन


कबाड़ बस्ती के ठेकेदार इस्माइल ने नंदकिशोर वाल्मीकि के खिलाफ थाना सदर में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आगरा मंडल के साथ ही आसपास के राज्यों तक खाक छान मारी मगर वह हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन


पुलिस को उसके रिश्तेदारों से पूछताछ में जानकारी मिली कि वह शराब तस्कर रहा है। सन 2001 में थाना शाहगंज पुलिस ने उसे 264 बोतल अंग्रेजी शराब समेत पकड़ा था। तकरीबन दो माह तक वह इस मामले में जेल में रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने इसी मामले में तीनों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। दोनों मुकदमे अभी भी अदालतों में चल रहे हैं। शराब तस्करी के धंधे के बाद वह राजनीतिक दलों से जुड़ गया। सन 2012 में उसने वार्ड नंबर दो से पार्षद का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन हार गया।

Trending Videos

किसी नेता की शरण में है नंदकिशोर

story of nandkishore the master mind of agra religion conversion.

आरोपी नंदकिशोर की तलाश में जुटी पुलिस ने उस पर इनामी राशि बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। एसएसपी ने उस पर पांच हजार का इनाम घोषित किया है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो वह किसी बड़े नेता की शरण में है। पुलिस ने पांच दिन में उसके एक दर्जन से अधिक रिश्तेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। शनिवार की दोपहर को भी चार-पांच रिश्तेदार हिरासत में लिए हैं, लेकिन आरोपी के बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो नंदकिशोर अदालत में समर्पण की फिराक में है। पुलिस के भारी दबाव के चलते वह अधिवक्ताओं से संपर्क करके समर्पण करने की कोशिश में जुटा हुआ है। पुलिस ने दीवानी पर भी निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed