फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Gambler Husband has Lost His Wife in Gambling, Mother-in-Law came to the Rescue

जुए में बीवी को हारा पति, सास ने बचाई बहू की आबरू

Thu, 03 Mar 2016 01:15 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 01:15 PM IST
विज्ञापन
Gambler Husband has Lost His Wife in Gambling, Mother-in-Law came to the Rescue

महाभारत के द्यूत क्रीड़ा की कहानी सदियों के बाद कौशाम्बी में दोहराई गई। यहां के पुरामुफ्ती इलाके का एक युवक 8 दिन पहले जुए में बीवी को दांव पर लगाकर हार गया। इतना ही नहीं वह पत्नी को जीतने वाले के हवाले करने पर भी आमादा है।

विज्ञापन


बेटे की इस घिनौनी करतूत पर सास ने बहू को मायके भेज दिया। विवाहिता ने पति की शिकायत पिपरी थाने के साथ पुलिस के अफसरों से भी की है।

मामले में एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि प्रकरण की जांच के बाद पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई होगी। सीओ चायल रामभवन यादव ने बताया कि चायल चौकी प्रभारी प्रकरण की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


पिपरी इलाके की एक युवती की शादी पुरामुफ्ती क्षेत्र के एक युवक के साथ तीन साल पहले हुई थी। युवक मजदूर है। शादियों के मौसम में वह डीजे में काम करता है। वह जुआ खेलने का लती है। 8 दिन पहले जुए में वह अपनी बीवी को दांव पर लगाकर हार गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के खिलाफ मुकदमा

Gambler Husband has Lost His Wife in Gambling, Mother-in-Law came to the Rescue

अब वह पत्नी को जीतने वाले युवक के हवाले करने पर तुला हुआ है। इसके लिए वह पत्नी पर दबाव बनाने लगा, तो वह सन्न रह गई। पति की घिनौनी हरकत से सहमी विवाहिता ने सास को घटना की जानकारी दी।

बेटे की कारस्तानी से हतप्रभ रही मां ने बहू की आबरू बचाने के लिए उसे मायके भेज दिया। ससुराल पहुंचकर वहां युवक बीवी को घर चलने के लिए परेशान करने लगा। पति की बदनीयती से परेशान विवाहिता ने घटना की जानकारी पिपरी थाने में देने के साथ सीओ चायल को दी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ चायल ने चायल चौकी इंचार्ज को घटना की जांच सौंपी है। मामले में एसपी वीके मिश्रा ने बताया कि मामला गंभीर है। घटना की जांच कराकर पति के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed