{"_id":"05bf34bacf4b6e983caa3d68e6e7db8c","slug":"stop-train-movement-for-cooch-behar-in-kolkata-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" अलग राज्य की मांग के लिए रेल रोको आंदोलन, ट्रेनें रोकीं","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
अलग राज्य की मांग के लिए रेल रोको आंदोलन, ट्रेनें रोकीं
ब्यूरो/ अमर उजाला, कोलकाता
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर कूचबिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) ने अलग राज्य की अपनी पुरानी मांग के समर्थन में एकबार फिर आवाज बुलंद की है। अपनी मांग के समर्थन में शनिवार को न्यू कूचबिहार रेलवे स्टेशन के पास जीसीपीए ने रेल की पटरी पर धरना दिया। इससे ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।
विज्ञापन
कूचबिहार राज्य का आजादी के बाद 1950 में पश्चिम बंगाल में विलय हुआ था और यह राज्य का एक जिला बना था। जयपुर की महारानी गायत्री देवी का जन्म इसी कूचबिहार राज्य की राजकुमारी के तौर पर हुआ था।
विज्ञापन
जीसीपीए के आंदोलन से असम और बंगाल के बीच रेल संपर्क कट गया। इस दौरान कई ट्रेनें घंटों अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। पार्टी ने अपनी मांग के समर्थन में बीते दिसंबर में भूख हड़ताल भी की थी।
विज्ञापन