फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Stop dynastic politics and I will stop saying 'Shehzada': Modi on Rahul

मोदी ने कहा कि मैं शहजादा कहना छोड़ दूंगा लेकिन...

Sun, 27 Oct 2013 04:40 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 27 Oct 2013 04:40 PM IST
विज्ञापन
Stop dynastic politics and I will stop saying 'Shehzada': Modi on Rahul

बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को पटना के गांधी मैदान के अपने लंबे भाषण में कांग्रेस को कोसने का मौका निकाल ही लिया।

विज्ञापन


नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस जब वंशवाद की राजनीति करना छोड़ देगी, मैं भी 'शहजादा' कहना छोड़ दूंगा। उल्लेखनीय है कि मोदी अपने भाषण में राहुल गांधी को शहजादा कहकर संबोधित करते हैं।
विज्ञापन


मोदी ने अपने भाषण में कहा कि मैं कल टीवी देख रहा था। कांग्रेस के मित्र परेशान थे। वो कह रहे थे, मोदी शहजादा क्यों कह रहे हैं? मोदी आगे कहते हैं, ये नौबत क्यों आई है?
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बम धमाकों से थर्राया गांधी मैदान पांच मरे, 71 घायल


अगर मैं शहजादे कहता हूं तो आपको बुरा लगता है, तो इस देश को भी इस वंशवाद से बुरा लगता है। कांग्रेस वादा करे, वह वंशवाद छोड़ देगी। मैं शहजादा कहना छोड़ दूंगा।

पढ़े: पटना के विस्फोटों की जांच करेगी एनआईए


कांग्रेस महासचिव जनार्दन द्विवेदी ने मोदी का नाम लिए बिना शनिवार को कहा है कि राहुल का जिस तरह उल्लेख किया जा रहा है और जिस भाषा में आलोचना की जा रही है, 'शहजादा' जैसे शब्दों का प्रयोग लोकतंत्र में मर्यादित आचरण नहीं है।

द्विवेदी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता चुनाव आचार संहिता के चलते इस पर प्रतिक्रिया नहीं कर रहे हैं और खामोश हैं, वर्ना ऐसे शब्दों के इस्तेमाल को दो दिन के भीतर रोका जा सकता है। हम नहीं चाहते कि ऐसी स्थिति बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed