श्रीनगर: सुरक्षा बलों पर पथराव, पाक के झंडे लहराए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकरीद के मौके पर श्रीनगर में हिंसक झड़पों की खबर है। ईदगाह इलाके में नमाज से पहले सुरक्षाबलों पर पथराव हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के झंडे भी फहराए। हिंसा की आशंका के बीच पहले ही सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। इंटरनेट और व्हाटसऐप पर पहले ही बैन लगा दिया गया था और कुछ अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया था।
पत्थरबाजी की शुरुआत ईदगाह इलाके से ईद की नमाज के पहले शुरू हुई। पहले प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों पर पत्थर फेंके फिर सुरक्षा में लगे जवानों ने भी जवाब में आंसू गैस के गोले छोड़े।
मोबाइल पर वाट्स-एप और नेट ठप
ईद-उल-अजहा के मौके पर किसी प्रकार की हिंसा को बढ़ावा न मिले, इसके लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रियासत भर में इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध शुक्रवार सुबह से शनिवार तक रहेगा। वीरवार आधी रात के बाद जम्मू में मोबाइल पर इंटरनेट और वाट्स-एप ठप हो गया। घाटी में गिलानी सहित कई अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया है।
पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सभी कंपनियों के मोबाइल
इंटरनेट तथा ब्राड बैंड सेवाएं बंद रहेंगी। बीफ बैन को लेकर उत्पन्न तनाव
के बाद पुलिस ने वीरवार रात हुर्रियत नेता गिलानी सहित अलगाववादी शब्बीर
शाह, नईम खान, यासीन मलिक को नजरबंद कर दिया है। घर के बाहर भारी फोर्स की
तैनाती की गई है।