बाल-बाल बचे शाहरुख, कार पर मारे गए पत्थर
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान की कार पर पत्थर मारे जाने की घटना सामने आ रही है। यह घटना सुबह अहमदाबाद में घटी है।
घटना के वक्त कार में शाहरुख नहीं थे। सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग पत्थर फेंकते देखे जा सकते हैं। हालांकि पत्थर फेंकने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।
पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। (फोटो आभार siasat)
फिल्म सेट पर पहले भी हुआ था हमला
गौरतलब है कि शाहरुख की फिल्म रईस की शूटिंग गुजरात के अहमदाबाद में हो रही है।
शाहरुख इस फिल्म में एक शराब व्यापारी का किरदार निभा रहे हैं और गुजरात में शराब पर पाबंदी के चलते वहां हिंदु संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व की रईस के सेट पर हिंदू महासभा ने तोड़-फोड़ कर दी थी उस वक्त भी शाहरुख सेट पर न होने के कारण बच गए थे।
शाहरुख खान उस वक्त आलोचनाओं का शिकार हो गए थे, जब उन्होंने देश में
कथित तौर पर असहिष्णुता बढ़ने के विरोध में साहित्यकारों द्वारा अवॉर्ड
वापस किए जाने का समर्थन किया था।
विवाद इतना बढ़ गया कि इसका असर उनकी फिल्म दिलवाले पर भी पड़ा। कई
संगठनों ने उनकी फिल्म का बायकॉट करने का आह्वान किया। बाद में शाहरुख ने
अपने बयान के लिए माफी भी मांगी थ्ाी।