{"_id":"aff692ee-080f-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"stirring-fast-for-change-in-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट में फेरबदल को लेकर सरगर्मी तेज","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
कैबिनेट में फेरबदल को लेकर सरगर्मी तेज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 27 Sep 2012 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाओं के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बृहस्पतिवार को मुलाकात की। माना जा रहा है कि डेढ़ घंटे तक चली इस बातचीत में मंत्रिमंडल के आगामी फेरबदल को लेकर गहन विचार-विमर्श हुआ। यूपीए के दोनों दिग्गजों के बीच हुई इस मुलाकात के बाद शनिवार को मंत्रिमंडल में फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पितृपक्ष शुरू होने से पहले ही पार्टी और सरकार का शीर्ष नेतृत्व शनिवार को ही मंत्रिमंडल में फेरबदल करवाने के पक्ष में है। पितृपक्ष के दौरान कोई भी शुभकार्य नहीं होने की मान्यता को ध्यान में रखते हुए ही शनिवार को फेरबदल की चर्चा जोरों पर है। पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री और सोनिया गांधी की दूसरी मुलाकात के बाद इन चर्चाओं को और बल मिला है। वहीं द्रमुक कोटे के खाली पड़े दो मंत्री पदों को लेकर लगातार उधेड़बुन चल रही है। द्रमुक ने अभी तक इसके लिए नाम तक नहीं भेजे हैं।
कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान ने द्रमुक को साफ कह दिया है कि फेरबदल में विवादित चेहरों से परहेज किया जाए। द्रमुक इस बात से काफी नाराज है। दूसरी तरफ कांग्रेस आलाकमान संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल में जातीय और क्षेत्रीय समेत सभी तरह के समीकरणों को ध्यान में रखकर संतुलित बदलाव करने के पक्ष में है। इसलिए सरकार का चेहरा बदलने की कसरत को ध्यान से अंजाम दिया जा रहा है। राहुल गांधी बिग्रेड के सदस्यों के भी मंत्रिमंडल फेरबदल में शामिल होने की बात सामने आ रही है।