{"_id":"09473c75e9c466b70eae041cd8460434","slug":"sting-op-on-opinion-polls","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पैसा लेकर बदले जाते हैं चुनावी सर्वे के नतीजे'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
'पैसा लेकर बदले जाते हैं चुनावी सर्वे के नतीजे'
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 26 Feb 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक समाचार चैनल ने मंगलवार को कहा कि उसके द्वारा किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में इस बात का खुलासा हुआ है कि चुनाव पूर्व सर्वे करने वाली कई एजेंसियां पैसे के लिए अपने सर्वे के नतीजों में फेरबदल करने को तैयार थीं।
विज्ञापन
चैनल के इस कथित खुलासे के बाद चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों की विश्वसनीयता को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।
एक प्रेस कांफ्रेंस में निजी समाचार चैनल न्यूज एक्सप्रेस ने दावा किया कि उसके स्टिंग ऑपरेशन से 11 एजेंसियां बेपर्दा हुई हैं, जो चुनावी सर्वे करवाती हैं।
विज्ञापन
चैनल ने हालांकि कहा कि चुनावी सर्वेक्षण कराने वाली कुछ एजेंसियों ने संपर्क करने के बावजूद इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वैसे चैनल ने स्पष्ट किया कि इस स्टिंग ऑपरेशन का उद्देश्य किसी को निशाना बनाना नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि दर्शकों को जागरूक करने के लिए यह स्टिंग किया गया है। चैनल ने इस पूरे स्टिंग को इसी नजरिए से देखने की बात कही। उन्होंने अपने स्टिंग में किसी राजनीतिक दल के नाम आने की बात नहीं कही है और न ही उन्होंने किसी खास सर्वे का ही जिक्र किया है, जिसके नतीजे में फेरबदल किया गया हो।
चैनल ने स्टिंग की विस्तृत रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। गौरतलब है कि चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों को लेकर प्रमुख राजनीतिक दल एक राय नहीं है। सत्ताधारी कांग्रेस ऐसे सर्वेक्षणों पर कई बार रोक लगाने की मांग कर चुकी है।