{"_id":"3ae6a9f4d5f3cb555cf7ff934d5e5792","slug":"step-murder-killed-6-year-old-child-hindi-news-sy","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां ने 6 साल की बच्ची को जिंदा दफनाया","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
मां ने 6 साल की बच्ची को जिंदा दफनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 24 Sep 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिस नवरात्र में कन्या को देवी रूप में पूजा जाता हो, ऐन उससे पहले ऐसी घटना। जिसने भी सुना कांप गया। सौतेली मां ने छह साल की बच्ची को आगरा के पश्चिमपुरी में कालरात्रि माता के मंदिर परिसर में जिंदा दफना दिया।
विज्ञापन
सिर्फ इसलिए कि वह सौतेली होने के कारण उससे नफरत करती थी। तीन दिन बाद बुधवार दोपहर पुलिस ने शव निकलवा तो लोग भड़क उठे। महिलाओं ने पुलिस तक से हाथापाई की।
विज्ञापन
चित्रकूट के मूल निवासी बुद्धविलास तिवारी सात साल से पश्चिमपुरी की पूर्णमासी कालरात्रि माता मंदिर में पुजारी हैं। उनकी पत्नी गौरा देवी की पांच साल पूर्व मृत्यु हो गई थी। उससे बेटी सुभिक्षा (6) थी। वह सेंट फ्रांसिस स्कूल में यूकेजी में पढ़ती थी।
विज्ञापन
दो साल पूर्व पुजारी ने चित्रकूट की अर्चना तिवारी से दूसरा ब्याह किया। अर्चना ने बेटे को जन्म दिया जो अब सवा साल का है। पुजारी 21 सितंबर को वृंदावन गए थे। घर में अर्चना, उसका भाई शिवपूजन (10) और सुभिक्षा थी। शाम पुजारी लौटे तो सुभिक्षा न दिखी।
अर्चना ने बताया कि वह खुद उसे दो घंटे से तलाश रही है। पुजारी ने मंदिर परिसर में ही रहने वाले भाई राजेंद्र तिवारी आदि को फिर पुलिस को बेटी के गुम होने की जानकारी दी।
तीन दिन बाद भी सुभिक्षा का पता न चला। इस बीच हावभाव में बदलाव से पुजारी को अर्चना पर शक हुआ। उनके संदेह पर पुलिस ने बुधवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अर्चना टूट गई। कबूला कि उसने रविवार को ही सुभिक्षा के हाथ बांध, मुंह में कपड़ा ठूंसकर मंदिर परिसर में खुदे गड्ढे में दफना दिया था।
पुलिस ने शव निकलवाया। इस बीच सैकड़ों लोग मंदिर पहुंच गए। कुछ देर बाद भाजपा नेत्री पायल सिंह के साथ पहुंची महिलाओं ने खूब हंगामा किया और पुजारी को ही पीट डाला। वे इतने गुस्से में थीं कि रोकने पर पुलिस से भी हाथापाई कर बैठीं।
एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि अर्चना को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।