{"_id":"98dbb916-0dca-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"step-mother-kills-two-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेली मां ने की दो मासूमों की बेरहमी से हत्या ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
सौतेली मां ने की दो मासूमों की बेरहमी से हत्या
बुलंदशहर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Oct 2012 07:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेली मां ने दो मासूमों को मूसल से कुचलकर मार डाला और खुद आत्महत्या की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल से दिल्ली रेफर किया गया है। बच्चों का पिता सीडीओ आफिस में बाबू है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
बुलंदशहर के पुलिस लाइन रोड निवासी महेंद्र सिंह मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में वरिष्ठ सहायक पद पर कार्यरत हैं। बुधवार दोपहर महेंद्र ऑफिस में थे। घर से आए फोन कॉल पर महेंद्र घर पहुंचे। महेंद्र ने बताया कि घर के बंद कमरे का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे तो उसकी पत्नी रेखा बदहवास पड़ी थी। कमरे में उसके पुत्र शिवम (11 वर्ष) का शव पड़ा था। महेंद्र ने अपनी बड़ी बेटी पूजा (13 वर्ष) को ढूंढा तो कुछ देर बाद पूजा का लहूलुहान शव रसोई में पड़ा मिला। रेखा ने भी जहरीले पदार्थ का सेवन कर खुदकुशी की कोशिश की। इससे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर रेखा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
महेंद्र ने आशंका जताई है कि उसकी पत्नी रेखा ने संपत्ति बंटने की आशंका से पहली मृतक पत्नी स्नेहलता के दोनों बच्चों को मूसल और सिल बट्टे से वारकर मार डाला। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन