फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   staying bjp president Gadkari in favor of congress

गडकरी का भाजपा अध्यक्ष बने रहना कांग्रेस के हित में

Sat, 27 Oct 2012 07:57 PM IST
गुना/एजेंसी
गुना/एजेंसी Updated Sat, 27 Oct 2012 07:57 PM IST
विज्ञापन
staying bjp president Gadkari in favor of congress

अगर भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी अपने पद पर बने रहते हैं तो यह कांग्रेस के लिए फायदे की बात होगी। यह कहना है कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह का। उन्होंने शनिवार को कहा कि अगर गडकरी भाजपा अध्यक्ष बने रहते हैं तो इससे कांग्रेस को मुख्य विपक्षी पार्टी के भ्रष्टाचार में लिप्त चेहरे को उजागर करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने इंदौर रवाना होने से पहले अपने गृह नगर राघोगढ़ में मीडिया से बातचीत में कहा कि गडकरी के पद पर बना रहना कांग्रेस के हित में है। गौरतलब है कि गडकरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। भाजपा अपने अध्यक्ष के साथ खड़ी है और उसने आरोपों की वजह से उनके इस्तीफे की अटकलों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल के बाद राहुल गांधी पार्टी में बड़ी भूमिका निभाते दिखेंगे। सिंह ने गुजरात के चुनाव पूर्व सर्वे के उस नतीजे को पूरी तरह से खारिज कर दिया जिसमें कहा गया है कि प्रदेश में भाजपा फिर से जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य में दिसंबर में होने वाले चुनाव में कांग्रेस जीत का लक्ष्य लेकर उतरी है। अगले लोकसभा चुनाव में राजगढ़ संसदीय सीट से चुनाव लड़ने संबंधी रिपोर्ट के बारे में पूछे जाने पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह राजगढ़ को छोड़कर अन्य किसी भी सीट से चुनाव लड़ने को तैयार हैं।

रविवार से इंदौर में आयोजित होने वाले ग्लोबल इंवेस्टर्स मीट का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यह सार्वजनिक करना चाहिए कि इस मीट से पहले उनकी सरकार ने कई एग्रीमेंट किए हैं।     

गडकरी पर फैसला भाजपा को करना है: संघ
आरएसएस के भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के ‘गॉडफादर’ होने की रिपोर्ट को बकवास करार देते हुए संघ ने शनिवार को कहा कि यह फैसला भाजपा को करना है कि वह अपने अध्यक्ष को पद पर बनाए रखती है अथवा नहीं। साथ ही संघ ने कहा कि सिर्फ आरोपों के आधार पर इस्तीफा देना उचित नहीं है।


गडकरी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में संघ के सरकार्यवाह भैय्याजी जोशी ने कहा कि उनके भविष्य पर फैसला उनकी पार्टी को करना है। इससे संघ का कोई लेना देना नहीं है। यह भाजपा का आंतरिक मामला है और इससे उसे ही निपटना है। साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ आरोपों के आधार पर पद छोड़ना सही नहीं है। बिना जांच के आरोपों को सही कैसे माना जा सकता है। मामले की जांच होने दीजिए सच्चाई सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed