फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   statue war

वोटों की सियासत में मूर्तियों का बढ़ता कद

Sat, 08 Feb 2014 03:10 PM IST
Updated Sat, 08 Feb 2014 03:10 PM IST
विज्ञापन
statue war

पहले गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण। लेकिन इन दोनों से भी पहले बहुजन समाज पार्टी की नेता और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती।

विज्ञापन


यूँ तो भारत में ऐतिहासिक हस्तियों की मूर्तियों के निर्माण का सिलसिला पुराना है लेकिन ऐसा लगता है कि पिछले कुछ सालों से इस सिलसिले ने एक सियासी रंग ले लिया है और अब सबसे ऊंची और सबसे आकर्षक मूर्तियां बनाने का एक नया दौर शुरू हो गया है।

विज्ञापन

महाराष्ट्र सरकार की योजना या राजनीति?

statue war

महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी की एक ऊंची मूर्ति बनाने की योजना पारित कर दी। ये मूर्ति साल 2004 और 2009 के चुनावी वादों का हिस्सा थी जिसे अब 2014 के चुनाव से पहले कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की मिली-जुली सरकार ने पारित कर दिया है।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव भी आम चुनाव के साथ ही होने वाले हैं।

मूर्तियां बनाने की इस दौड़ में मुख्यमंत्री एक-दूसरे को पीछा छोड़ने पर लगे हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का दावा है कि छत्रपति शिवाजी की मूर्ति अब तक की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। उनका कहना था कि अरब महासागर में बनने वाली इस मूर्ति पर 100 करोड़ रुपए ख़र्च होंगे।

मोदी की घोषणा के जवाब में घोषणा

statue war
कहा यह जा रहा है कि शिवाजी की यह मूर्ति पिछले साल अक्टूबर में देश के पहले गृह मंत्री और स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र की घोषणा के जवाब में बनाई जा रही है।

शायद यह सही भी हो क्योंकि ऐसा दावा किया जा रहा है कि शिवाजी की मूर्ति दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति होगी जो पटेल की मूर्ति को लेकर किए जा रहे दावों को सीधी चुनौती देगी।
विज्ञापन

जनता के पैसे की बर्बादी?

statue war

वैसे महाराष्ट्र सरकार ने इस मूर्ति के निर्माण का वायदा पिछले दो चुनावों में किया था लेकिन इसे कभी पूरा नहीं किया जा सका था।

लेकिन अब सवाल सबसे ऊंची और सबसे सुन्दर मूर्ति के निर्माण का नहीं है। सवाल यह है कि एक ऐसे समय में जब देश की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है क्या इतने पैसे खर्च करना उचित है?

आम जनता ने सोशल मीडिया पर इस बारे में टिप्पणियां की हैं और अधिकतर लोगों की राय यह है कि ये पैसे की बर्बादी है।

राजनीतिक लाभ के लिए मूर्तियां?

statue war

हाल में जब मायावती ने उत्तर प्रदेश में लखनऊ और नोएडा में दो बड़े पार्क बनाए और उनमें अपनी मूर्तियों के अलावा दलित नेता भीमराव अंबेडकर और अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथी की मूर्तियां बनवाईं तो उस पर एक बड़ा विवाद खड़ा हुआ था और मायावती की काफी आलोचना की गयी थी। कहा गया कि वो इसके ज़रिए सियासी लाभ लेना चाहती हैं

लेकिन सालों पहले जब आंध्र प्रदेश में एनटी रामाराव ने राज्य के नामी कवियों और कलाकारों की मूर्तियों से राज्य के पार्कों को सजाया था तब उनकी आलोचना नहीं की गई थी क्योंकि इसे राजनीतिक लाभ हासिल करने से नहीं जोड़ा गया था।

कांग्रेस की सरकार सालों से देश भर में गांधी जी, अंबेडकर और नेहरू की मूर्तियां लगवाती रही हैं। लेकिन महाराष्ट्र की कांग्रेस सरकार की तरह उन पर राजनीतिक लाभ का इल्ज़ाम नहीं लगाया गया।

कब खत्म होगी मूर्तियां बनाने की होड़?

statue war

इसमें कोई संदेह नहीं कि सरदार वल्लभ भाई पटेल और छत्रपति शिवाजी लोकप्रिय हस्तियां हैं और महाराष्ट्र में शिवाजी एक महान हस्ती माने जाते हैं लेकिन महाराष्ट्र सरकार के आलोचकों का कहना है कि अगर शिवाजी को सम्मान देना ही है तो मूर्तियां बनाने के बजाय राज्य में उनके अनेक क़िलों की मरम्मत कराई जानी चाहिए क्योंकि इन क़िलों का बुरा हाल है।

कुछ लोग यह भी कहते हैं कि शिवाजी के जीवन और उनकी उपलब्धियों पर सांस्कृतिक केंद्र बनाए जाने चाहिए।

लेकिन फिलहाल मूर्तियां बनाने की दौड़ ख़त्म होती नज़र नहीं आती। एक विचार यह है कि यह सिलसिला उसी समय ख़त्म होगा जब नेता यह समझ सकेंगे कि मूर्तियां बनाने के बजाए आम लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर करने से अधिक वोट मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed