फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   statue of the patriot broken by a men

जिसने देश के लिए दे दी जान, एक व्यक्ति ने किया उसका घोर अपमान

Thu, 03 Sep 2015 11:12 AM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 11:12 AM IST
विज्ञापन
statue of the patriot broken by a men

पकड़ी बाजार के शहीद चौक पर स्थापित अमर शहीद रामसहाय मिश्र की प्रतिमा एक युवक ने तोड़ दी। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे नशे की उन्माद ने उसने इस घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन


शहीद की प्रतिमा टूटने की खबर फैलते ही सैकड़ों लोग शहीद चौक पर जुट गए। इस दौरान लोगों ने सुरक्षा में लापरवाही को लेकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पड़री मिश्र गांव के रहने वाले रामसहाय मिश्र राजस्थान के लोंगोवाला सेक्टर में तैनात रहे। वह 2001 में आंतकवादियों से मुठभेड़ के दौरान बारुदी सुरंग की चपेट में आ जाने से शहीद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्बानी पर है फक्र

statue of the patriot broken by a men

उनकी कुर्बानी पर पूरा क्षेत्र फक्र महसूस करता है। क्षेत्रवासियों से सहयोग से पकड़ी बरांव मार्ग पर शहीद की प्रतिमा स्थापित कराई गई। तब से इस जगह को शहीद चौक के नाम से जाना जाता है।

शहीद चौक की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल खड़े होते रहे हैं। चौक से सटे शराब की दुकान खुलने से इधर एक वर्ष से शहीद चौक शराबियों का अड्डा बन गया है।

शराब के नशे में धुत्त होकर शराबी शहीद की प्रतिमा के पास गंदगी फैलाते हैं। पुलिस में कई बार शिकायत करने के बाद भी पुलिस इसे गंभीरता से नहीं लेती।

ऊपरी हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त

statue of the patriot broken by a men

सुबह शराब के नशे में धुत्त युवक ने शहीद की प्रतिमा पर पत्थर से प्रहार किया। प्रतिमा का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना के बाद हियुवा के कार्यकर्ताओ और चौराहे के लोगों ने पकड़ी बरांव मार्ग जाम कर दिया।

पुलिस ने प्रतिमा तोड़ने के आरोपी शशिभूषण को गिरफ्तार कर लिया है। शहीद के पिता की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

सड़क जाम करने वाले हियुवा नेता नवीन यादव, गौतम जायसवाल, शैलेष यादव,महेश्वर पाठक, जयप्रकाश सिंह,रामनवल आदि ने शहीद चौक की सुरक्षा करने और शराब की दुकान को हटवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed