फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   statue of sheshnag stolen

राष्ट्रपति के हाथों स्थापित शेषनाग की मूर्ति चोरी

Wed, 17 Feb 2016 09:13 AM IST
Updated Wed, 17 Feb 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
statue of sheshnag stolen

यहां अक्षयपात्र परिसर में निर्माणाधीन दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिर की नींव से रजत प्रतिमा की चोरी से दूर-दूर तक हड़कंप मच गया। करीब एक वर्ष पूर्व चंद्रोदय मंदिर के लिए भूमि पूजन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने किया था।

विज्ञापन


तब नींव में उनके हाथों स्थापित कराई गई सोने और चांदी की दो जोड़ी प्रतिमाओं में से चांदी की जोड़ी चोरी हो गई। चोरों ने इसके लिए स्थापनास्थल पर बनी ‘चौकी’ को तोड़ दिया। पुलिस यहां निर्माण में लगे 18 मजदूरों को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बता दें, चंद्रोदय मंदिर के निर्माण की शुरूआत 16 नवंबर 2014 को राष्ट्रपति के हाथों अनंत शेषनाग की जोड़ियों की स्थापना के साथ हुई थी। सोमवार रात किसी ने मंदिर की पूर्व दिशा की नींव की चौकी (दीवार) को तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह मंदिर निर्माण की नींव और जमीन खुदी देखकर हड़कंप मच गया। मंदिर प्रबंधन जुड़े लोगों ने देखा तो पता चला कि नींव में स्थापित अनंत शेषनाग की जोड़ी गायब है।

अक्षयपात्र और चंद्रोदय मंदिर के जनसंपर्क विभाग से जुडे़ अनंतवीर दास ने भी बताया कि चांदी से बनीं शेषनाग की जोड़ी ही चोरी हुई है। सोने की जोड़ी चोर नहीं ले जा सके हैं।

अमूल्य है चोरी की गई प्रतिमा

statue of sheshnag stolen

सूचना पर वहां एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और इंस्पेक्टर पहुंचे। उन्होंने वहां काम कर रहे करीब 18 मजदूरों को हिरासत में ले लिया। इन अफसरों ने भी चांदी की ही प्रतिमा चोरी होने की पुष्टि की है। हालांकि शहर में दिन भर मंदिर की नींव से अष्टधातु और सोने से बनी जोड़ी के चोरी होने की चर्चा होती रही।

बताते हैं, भूमि पूजन समारोह के बाद भी समय-समय पर हुए अनुष्ठान के दौरान अष्टधातु आदि धातुओं से बनी अनंत शेषनाग की कुछ अन्य जोड़ियां भी विभिन्न दिशाओं की नींव में स्थापित की गईं।

इन स्थानों पर पिलर का निर्माण हो चुका है लेकिन जहां राष्ट्रपति ने प्रतिमा स्थापित कराई थी वहां चौकी निर्माण का ही काम हो सका है। पिलर निर्माण अभी होना है। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, चोरी गई प्रतिमा साधारण होती तो उसका मूल्य कुछ हजार रुपये होता लेकिन आस्था व विशिष्टता के कारण वह अमूल्य है।

मंदिर परिसर में सोमवार को रात दो बजे तक निर्माण कार्य चला। यहां मंदिर की निजी सुरक्षा व्यवस्था भी है। प्रबंधन ने अभी तहरीर नहीं दी है। सूचना मिलने पर मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। जांच में फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सर्ट भी लगे हुए हैं।
- डॉ. राकेश सिंह, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed