फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   statue broken in temple

मुलायम के पोते तेजप्रताप के गांव में तोड़ी शिव प्रतिमा

Fri, 05 Feb 2016 12:41 PM IST
Updated Fri, 05 Feb 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
statue broken in temple

सांसद तेजप्रताप के गोद लिए गांव सगामई में असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। बुधवार रात गांव के सर्वधर्म मंदिर में विराजमान कई प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी गईं।

विज्ञापन


प्राचीन शिवलिंग, आदि चुरा लिया गया। गांव में आक्रोश है लेकिन पुलिस की तत्परता और कुछ बड़े-बुजुर्गों की समझदारी ने माहौल खराब होने से बचा लिया।

ब्लाक जागीर का गांव सगामई थाना एलाऊ क्षेत्र के अंर्तगत आता है। अराजकतत्वों ने यहां के सर्वधर्म मंदिर में शिव, देवी सरस्वती, गणेश आदि की प्रतिमाओं को बुधवार रात क्षतिग्रस्त कर दिया। वे यहां स्थापित प्राचीन शिवलिंग, घंटा, लाउडस्पीकर और दानपात्र चुरा ले गए।

विज्ञापन

गांव के वरिष्ठ लोगों ने स्थिति संभाली

statue broken in temple

गुरुवार सुबह जब लोग पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो घटना आम हुई। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ लग गई। गांव के वरिष्ठ लोगों ने सबको बेकाबू होने से रोका।

सीओ सिटी शैलेंद्र लाल भी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे और अराजकतत्वों को जल्द से जल्द पकड़ने का वादा कर भीड़ को शांत किया।

लोग शिवलिंग बरामद करने और प्रतिमाओं की पुनर्स्थापना की मांग कर रहे थे। सीओ ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है लेकिन तोड़फोड़ करने वालों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed