फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   station officer wants lady constable

महिला सिपाही पर फिदा एसओ, लगाई रात में ड्यूटी

Fri, 22 Jan 2016 02:28 PM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 02:28 PM IST
विज्ञापन
station officer wants lady constable

मुरादाबाद में कांठ सर्किल के एक थानेदार की हरकत से पूरे महकमे में बवंडर मचा है। एसओ साहब को थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबिल का साथ इस कदर भाता है कि रात में भी उन्हें उसी की ड्यूटी चाहिए। लेकिन महिला कांस्टेबिल को साहब का खुद में जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी लेना मंजूर नहीं।

विज्ञापन


लिहाजा उसने बगावत का बिगुल छेड़ दिया। थानेदार भी कहां दबने वाले थे। हाथ में पावर थी लिहाजा कांस्टेबिल को कलम से दबाव बनाकर मजबूर करने लगे। कभी जीडी में सवाल जवाब ठोंक दिए तो कभी फर्जी गैरहाजिरी लगा डाली। जब बात हद से बढ़ी तो महिला कांस्टेबिल ने थाने में सबके सामने बवंडर खड़ा कर दिया। बात कप्तान तक पहुंची तो सीओ को थाने भेजा गया। बुधवार को रातभर सीओ थाने में डेरा डाले रहे।
विज्ञापन


महिला कांस्टेबिल ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत की है कि एसओ साहब की नीयत उसके प्रति ठीक नहीं है। पिछले काफी दिन से उसे वक्त बेवक्त परेशान किया जा रहा है। महिला सिपाही ने अधिकारियों से शिकायत की है कि एसओ रात में उसकी ड्यूटी लगाते हैं। 18 जनवरी को नाइट ड्यूटी लगाने पर उसने एतराज किया तो एसओ ने उसे हिदायत दी कि अभी वर्दी पहनकर रात में ड्यूटी पर पहुंचो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महिला सिपाही को अब खामोशी मंजूर नहीं

station officer wants lady constable

पुरुषों के थाने में नाइट ड्यूटी में महिला कांस्टेबिल ने मजबूरी दर्शायी पर एसओ नहीं माने। उसे परेशान किया। महिला कांस्टेबिल ने शिकायत की है कि दबाव बनाने के लिए एसओ ने19 जनवरी को ड्यूटी पर होने के बावजूद उसकी गैरहाजिरी दर्ज कर दी। बुधवार की रात भी एसओ ने सिपाही पर दबाव बनाना चाहा लेकिन बात बिगड़ गई।

भड़की महिला कांस्टेबिल ने पूरे थाने के सामने थानेदार की हरकतों का चिट्ठा खोलना शुरू कर दिया। थाने में पूरा स्टाफ जुट गया। एसओ ने सिपाही को मनाने की कोशिशें शुरू कर दीं। लेकिन महिला सिपाही को अब खामोशी मंजूर नहीं थी।

उसने सीओ से लेकर कप्तान तक सभी के फोन खटखटा दिए। सभी अफसरों से एसओ की शिकायत कर दी। मामला गंभीर था लिहाजा कप्तान ने रात में ही सीओ को रवाना कर दिया। बुधवार को पूरी रात थाने में पंचायत चली। तड़के करीब पांच बजे तक कांठ सर्किल के सीओ थाने में मौजूद रहे।

नाइट ड्यूटी पर नहीं दे सका जवाब

station officer wants lady constable

थाने में आफिस ड्यूटी के लिए सात लोगों का स्टॉफ है। ऐसे में एसओ को रात में महिला कांस्टेबिल ही क्यों चाहिए, जब यह सवाल सीओ ने पूछा तो एसओ कोई जवाब नहीं दे सके।

थाने के सूत्रों का कहना है कि एसओ ने जवाब दिया थाना सुधारना है, लेकिन जब उनसे पूछा गया कि महिला कांस्टेबिल की नाइट ड्यूटी से थाना कैसे सुधरेगा तो उनकी बोलती बंद हो गई।

बहरहाल मामला की गंभीरता को समझते हुए कप्तान ने महिला कांस्टेबिल को इस थाने से हटाकर शहर के एक थाने में ट्रांसफर कर दिया है। कार्रवाई की तलवार थानेदार पर भी लटक रही है। सूत्रों का कहना है कि सीओ की ने पूरे मामले में जांच रिपोर्ट तैयार कर ली है।

महिला कांस्टेबिल की ओर से शिकायत मिली थी कि एसओ उसकी नाइट ड्यूटी लगाते हैं। प्राथमिक पड़ताल में यह छेड़छाड़ का मामला नहीं कहा जा सकता। सीओ को जांच के लिए भेजा गया था। फिलहाल महिला कांस्टेबिल को उस थाने से हटाकर शहर के थाने से अटैच कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed